CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डॉक्यूमेंट की फोटो लेने पर कृषि अधिकारी का हमला, पत्रकार को पीटा, वकील से भी धक्का-मुक्की

डॉक्यूमेंट की फोटो लेने पर कृषि अधिकारी का हमला, पत्रकार को पीटा, वकील से भी धक्का-मुक्की

By Newsdesk Admin
18/04/2026
Share

सीजी भास्कर , 18 अप्रैल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग कार्यालय में एक कृषि अधिकारी द्वारा पत्रकार और वकील से मारपीट का मामला सामने आया है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण पटेल पर आरोप है कि उन्होंने दस्तावेज की फोटो लेने पर पत्रकार को पीट दिया और बीच-बचाव करने आए वकील को भी धक्का दे दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

बताया जा रहा है कि कार्यालय में मौजूद अन्य अधिकारी और कर्मचारी घटना के दौरान मूकदर्शक बने रहे। पीड़ितों का आरोप है कि किसान सम्मान निधि से जुड़ी जानकारी मांगे जाने और शिकायत की बात कहने पर अधिकारी भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को वकील जनक बरेठ अपनी मां की किसान सम्मान निधि से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए आवेदन देने कृषि कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ पत्रकार पोषराम साहू भी मौजूद थे। दोनों ने पहले जिला कृषि अधिकारी से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें संबंधित कर्मचारी प्रवीण पटेल के पास भेजा।

वहीं पर जानकारी मांगने और शिकायत करने की बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अधिकारी ने पत्रकार का कॉलर पकड़कर कई बार मुक्के मारे, जिससे उसके गले और चेहरे पर चोट आई। वकील को भी धक्का देकर दूर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच की जा रही है।

Amitabh Bachchan shows his work passion : एक दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग पूरी
Powergrid Walkathon 2025: ईमानदारी और पारदर्शिता का संदेश लेकर निकले कर्मचारी, कुम्हारी में गूंजा ‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’ का नारा
Domestic Violence Case : पति की प्रताड़ना से टूटी हिम्मत, थाने में आग लगाकर दी जान, पांचवें दिन बुझ गई जिंदगी की लौ
Illegal Property Case : सौम्या चौरसिया 17 साल की सेवा में  2.51 करोड़ रुपये वैध संपत्ति में से बनाई 50 करोड़ की अवैध संपत्ति…!
Medicinal Farming Women Empowerment : चारागाह से करोड़ों की राह! महिलाओं ने औषधीय खेती से बदली किस्मत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur CRPF Constable Death
Bilaspur CRPF Constable Death : कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से था तैनात

Bilaspur CRPF Constable Death : घटना के बाद…

Suspicious Death Case
Suspicious Death Case : धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, माता-पिता को कमरे में बंद करने के बाद फांसी

Suspicious Death Case :परिवार की ओर से बैगा…

Jhiram Valley Verdict Politics
Jhiram Valley Verdict Politics : झीरम घाटी फैसले पर सियासी घमासान, CM साय का कांग्रेस पर पलटवार

Jhiram Valley Verdict Politics :मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…

Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?