सीजी भास्कर, 14 मई। आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आकाशवाणी रायपुर द्वारा 15 मई को वॉकाथॉन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे आकाशवाणी केंद्र, सिविल लाइंस से शुरू होगा। इस वॉकाथॉन (All India Radio completes 90 years) में अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, उद्घोषक, समाचार वाचक, श्रोता और शहर के नागरिक शामिल होंगे।
उपमहानिदेशक (अभियांत्रिकी) एवं क्लस्टर प्रमुख वी. राजेश्वर ने बताया कि आकाशवाणी ने पिछले 90 वर्षों से सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के माध्यम से लोक सेवा प्रसारक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। (All India Radio completes 90 years)



