CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उदयपुर फाइल्स को रिलीज होने दें, रोक लगाने वाली याचिकाओं को सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

उदयपुर फाइल्स को रिलीज होने दें, रोक लगाने वाली याचिकाओं को सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

By Newsdesk Admin
09/07/2025
Share

उदयपुर फाइल्स फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है. अदालत ने कहा कि संबंधित अदालत के समक्ष फिल्म के मामले को दोबारा ओपन करने के लिए मेंशन करें. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिल्म को रिलीज होने दें.

फिल्म उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर आधारित है. वकील ने कहा कि फिल्म शुक्रवार (11 जुलाई) को रिलीज हो रही है. फिल्म का ट्रेलर 4 जुलाई को रिलीज हुआ था. वे केवल अभियोजन पक्ष का पक्ष दिखा रहे हैं. जस्टिस सुधांशु धूलिया ने कहा कि संबंधित अदालत के समक्ष फिल्म के मामले को दोबारा से ओपन करने के लिए मेंशन करें. इसे रिलीज होने दें.

दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

वहीं, आज फिल्म को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में भी सुनवाई है. अदालत से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है. याचिकाओं में कथित अभद्र भाषा और सांप्रदायिक सद्भाव के आधार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है.

मौलाना अरशद मदनी की तरफ से भी याचिका दाखिल की गई है. याचिका में कहा गया कि मौलाना अरशद मदनी और देवबंद दारुल उलूम कों लेकर विवादित टिप्पणी की गई है. एक याचिका रजा एकेडमी दिल्ली सेक्रेटरी और MSO के चेयरमैन डॉक्टर शुजाअत अली ने दाखिल की है.

याचिका में कहा गया है कि इस फिल्म के ट्रेलर मे पैगम्बर ए इस्लाम और उनकी पवित्र पत्नियों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें हैं, जिससे देश की शांति और व्यवस्था बिगड़ सकती है. यह फिल्म पूरी तरह एक धार्मिक समुदाय को बदनाम करती है, जिससे नफ़रत को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों के बीच आपसी सम्मान व सामाजिक सौहार्द्र को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है. इसलिए हमने हाई कोर्ट का रुख किया है और हमारी मांग है कि इस फिल्म के रिलीज पर फौरन पाबंदी लगाई जाए.

फिल्म के डायरेक्टर ने क्या कहा?

फिल्म के डायरेक्टर भारत एस श्रीनेत ने कहा कि एक सीक्वेंस पैगम्बर मोहम्मद के ऊपर है लेकिन उसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर 130 कट्स लगाए हैं और दो महीने का समय लेने के बाद इसे A सर्टिफ़िकेट के साथ पास किया है. कन्हैयालाल साहु की हत्या क्यों और कैसे हुई. इस तरह के लोगों की क्या मानसिकता होती है ये पूरे देश को जानना ही चाहिए. जिन्हें आपत्ति है वो एक बार इस फिल्म को जरूर देखें. उनकी गलतफहमी दूर हो जाएगी.

Android यूजर्स ध्यान दें, इस तारीख के बाद नहीं कर पाएंगे इस ऐप का इस्तेमाल
लिव-इन पार्टनर की गला घोंट हत्या, शव के कई टुकड़े कर जंगल में जानवरों के लिए छोड़ दिया, आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में
ढाई दशक बाद “सूर्यकुण्ड गंगा घाट बैकुंठ धाम” को मिली पहचान, विधायक सहित कुछ लोगों ने निजी जमीन बेच इकट्ठे किए रूपये, वैशाली नगर का ड्रीम प्रोजेक्ट बना “सूर्यकुण्ड तालाब”
Telangana Reservation Case : तेलंगाना में आरक्षण पर हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका खारिज
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर टीचर संजू ने बेटी संग लगाई आग, सुसाइड नोट में लिखी दर्दनाक दास्तां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : उन्होंने यह भी आरोप…

Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला

गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट…

FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR
FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR

कवर्धा में पारिवारिक विवाद के दौरान घर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?