CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Alzheimer Awareness Workshop : बुजुर्गों में अल्जाइमर के प्रति जागरूकता बढ़ाने कार्यशाला संपन्न, दिवाली मिलन व सम्मान समारोह भी हुआ आयोजित

Alzheimer Awareness Workshop : बुजुर्गों में अल्जाइमर के प्रति जागरूकता बढ़ाने कार्यशाला संपन्न, दिवाली मिलन व सम्मान समारोह भी हुआ आयोजित

By Newsdesk Admin
29/10/2025
Share
Alzheimer Awareness Workshop
Alzheimer Awareness Workshop

सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर। हेल्पेज इंडिया की राज्य इकाई और भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में सियान सदन, वैशाली नगर में अल्जाइमर रोग (Alzheimer Awareness Workshop) पर केंद्रित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हेल्पेज इंडिया के राज्य प्रमुख शुभांकर बिस्वास, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. निशा गोस्वामी, डॉ. महेशचंद्र शर्मा और महासंघ अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन उपस्थित रहे। कार्यशाला के बाद वरिष्ठ नागरिकों का दिवाली मिलन, सामूहिक जन्मोत्सव और सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ।

Contents
  • बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर खुलकर चर्चा
  • दिवाली मिलन और सम्मान समारोह में उमड़ी खुशियां
  • जन्मोत्सव और सांस्कृतिक प्रस्तुति
  • बड़ी संख्या में वरिष्ठजन हुए शामिल

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गोस्वामी ने कहा कि अल्जाइमर (Alzheimer’s) बुजुर्गों में होने वाला मस्तिष्क विकार है, जो धीरे-धीरे याददाश्त, सोचने और व्यवहार को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया — “यह रोग भले पूरी तरह ठीक न हो, लेकिन सही काउंसलिंग, परिवार का अपनापन और प्यार रोगी के मनोबल को बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित कर सकता है।”

उन्होंने बताया कि इसके शुरुआती लक्षणों में हाल की बातों को भूल जाना, भ्रमित रहना और दैनिक कार्यों में कठिनाई (Alzheimer Awareness Workshop) महसूस होना शामिल है। उन्होंने परिवारों से आग्रह किया कि ऐसे बुजुर्गों के साथ धैर्य और स्नेह का व्यवहार करें।

बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर खुलकर चर्चा

डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक महासंघ द्वारा इस तरह की कार्यशालाएं बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी हैं। घनश्याम देवांगन ने कहा कि “चिंता से दूर रहकर खुशहाल जीवन जीना ही लंबी उम्र का मंत्र है। हेल्पेज प्रमुख शुभांकर बिस्वास ने सभी वर्गों से बुजुर्गों की सेहत और देखभाल को लेकर सहयोग का आह्वान किया।

दिवाली मिलन और सम्मान समारोह में उमड़ी खुशियां

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में दिवाली मिलन समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। दीये जलाकर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया और उनके ऊपर अक्षत एवं फूलों की वर्षा कर सुख-समृद्धि की कामना (Alzheimer Awareness Workshop) की गई। “घर-घर बांटे रोशनी और फैलाएं खुशियां” अभियान में योगदान देने वाले विशिष्ट सहयोगियों शुभांकर बिस्वास, डॉ. महेशचंद्र शर्मा, घनश्याम देवांगन, दिनेश कुमार गुप्ता, धानेश्वर निर्मलकर, दिनेश प्रसाद मिश्रा, शिवप्रसाद साहू, माखनलाल टंडन, ओमप्रकाश साहू सहित अन्य को अंगवस्त्र, श्रीफल और तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।

जन्मोत्सव और सांस्कृतिक प्रस्तुति

अक्टूबर माह में जन्म तिथि वाले वरिष्ठ नागरिकों जयती साहू और अशोक कुमार जिज्ञासी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान गीत-संगीत और छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बड़ी संख्या में वरिष्ठजन हुए शामिल

कार्यक्रम में सियान सदनों के पदाधिकारी आर.एस. प्रसाद, बाबूलाल साहू, एस.आर. नंदी, ओमप्रकाश गुप्ता, रामकिशन देवांगन, मेघनाथ वर्मा, किशनलाल सोनी, एम.एल. गोपाल समेत सैकड़ों वरिष्ठजन उपस्थित थे।

कोंडागांव पुलिस की नई पहल ‘आरोहण’, युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग
परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा आज, 21 केंद्रों पर 5720 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Air India फ्लाइट में तकनीकी खराबी: लैंडिंग के बाद दरवाजा जाम, 160 यात्री एक घंटे तक फंसे
Wild Boar Rescue Korba : 6 जंगली सूअर कुएं में गिरे, वन विभाग ने एक घंटे में रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
Balrampur Mob Violence 2026: चोरी के शक में युवक को भीड़ ने बनाया निशाना, सड़क पर पीटकर किए अमानवीय कृत्य

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sandeep Agrawal
Sandeep Agrawal : करोड़ों की ठगी मामले में 13 महीने से फरार भिलाई का भाजपा नेता झारखंड से गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड पर

गुजरात, पश्चिम बंगाल और झारखंड में कारोबार की…

Sarang Helicopter Air Show : राज्योत्सव में आसमान पर दिखेगा वायुसेना का शौर्य! पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
Sarang Helicopter Air Show : राज्योत्सव में आसमान पर दिखेगा वायुसेना का शौर्य! पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव (Chhattisgarh Rajyotsav 2026) में इस बार…

Sword Attack
Sword Attack : ट्रक हटाने की बात पर विवाद, तलवार से हमले का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में ट्रक हटाने की बात…

Rikesh Sen
Rikesh Sen : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विधायक रिकेश की तत्काल पहल, सीएम हाउस ने लिया संज्ञान

पसरा लगाकर व्यवसाय करने वालों के अतिक्रमण हटाने…

Hyundai Bayon : दिवाली से पहले हुंडई का बड़ा धमाका! Creta से सस्ती नई SUV लांच, कीमत 9.99 लाख से शुरू
Hyundai Bayon : दिवाली से पहले हुंडई का बड़ा धमाका! Creta से सस्ती नई SUV लांच, कीमत 9.99 लाख से शुरू

कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?