CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ambulance Dead Body : हाईवे पर मचा हड़कंप, चलती एंबुलेंस से स्ट्रेचर समेत फेंका शव

Ambulance Dead Body : हाईवे पर मचा हड़कंप, चलती एंबुलेंस से स्ट्रेचर समेत फेंका शव

By Newsdesk Admin
06/08/2025
Share
Ambulance Dead Body
Ambulance Dead Body

सीजी भास्कर, 6 अगस्त 2025 : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति की मौत के बाद गोंडा-लखनऊ हाईवे पर उसका शव रखकर प्रदर्शन करना चाह रहे स्वजन व ग्रामीणों के खदेड़कर पुलिसकर्मियों ने जब हाईवे पर एंबुलेंस रुकने नहीं दी तो लोगों ने चलती एंबुलेंस से ही स्ट्रेचर समेत शव को नीचे गिरा दिया। इस घटना का वीडियो भी समाने आया है, जो इंटरनेट मीडिया पर बड़ी तेजी से प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने ग्राम प्रधान विंदेश्वरी पाल समेत 14 नामजद व 15 से 20 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा किया है।

शुक्रवार को हृदयलाल चौहान की एक व्यक्ति से कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़ गए थे। इस दौरान हृदयलाल के पैर व सिर पर गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई है।

इसके बाद उनका शव एंबुलेंस से घर ले जाया जा रहा था। देहात कोतवाली के उप निरीक्षक आत्मा सिंह के अनुसार, मृत्यु की सूचना पाकर मृतक के परिवार को ग्राम प्रधान बिंदेश्वरी पाल ने भड़काया। इसके बाद मृतक के स्वजन व गांव के अन्य लोग सुनियोजित तरीके से हाईवे पर खड़े हो गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई, लेकिन लोग ईंट-पत्थर चलाने लगे।

एंबुलेंस रुकी तो वहीं पर शव के साथ स्वजन प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हाईवे से हटाया और शव उठाकर पिकअप में रखकर गांव पहुंचा दिया। पुलिस के समझाने के बाद स्वजन ने देर रात युवक का अंतिम संस्कार किया। हृदयलाल के तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

बाघ की मौत पर CM साय रुष्ट, दो वन कर्मी Suspend, रेंजर को शोकाज नोटिस
Lucy Guo : डिग्री पूरी नहीं, उम्र सिर्फ 30… इस लड़की ने खड़ा कर दिया 11,445 करोड़ का साम्राज्य!
IND vs WI Test Series 2025 : टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप, दिल्ली टेस्ट में 7 विकेट से जीत के साथ सीरीज पर कब्जा
भारत की एयर स्ट्राइक पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि…’
डॉ मनमोहन सिंह का जाना एक युग का अंत – रिकेश सेन, वैशाली नगर विधायक कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Meter
Smart Meter : लालटेन लेकर सड़क पर उतरी यूथ कांग्रेस, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर को लेकर…

Veterinary Hospital
Veterinary Hospital : बीमार तोते को मिला नया जीवन, समय पर इलाज से बची नन्ही जान

बेजुबान जीवों के प्रति संवेदनशीलता की एक मिसाल…

Veterinary Medicine Center 
Veterinary Medicine Center  : पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात, धमतरी में खुलेगा प्रदेश का पहला पशु औषधि केंद्र

जिले के पशुपालकों के लिए जल्द ही बड़ी…

Forest Land
Forest Land : लहलहाती मक्के की फसल पर चला ट्रैक्टर, वन विभाग की कार्रवाई के बाद किसानों में बढ़ा आक्रोश

बस्तर जिले के कुमली पंचायत में वन भूमि…

Health Minister Shyam Bihari Jaiswal
Health Minister Shyam Bihari Jaiswal : झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा दावा, बयान के बाद सियासत भी हुई तेज

स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद राजनीतिक हलकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?