CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रिलेशन को लेकर विवादों के बीच तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव को दी बधाई, ‘छोटे भाई…’

रिलेशन को लेकर विवादों के बीच तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव को दी बधाई, ‘छोटे भाई…’

By Newsdesk Admin
27/05/2025
Share

27 मई 2025 :

Tej Pratap Yadav: विवादों के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव को बधाई दी है. मंगलवार (27 मई, 2025) को तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव के फिर से पिता बनने पर खुशी जताई है.

उन्होंने एक्स पर लिखा, “श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन (पुत्ररत्न की प्राप्ति) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राजश्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार.”

तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी ने भी अपने पोते के साथ कई तस्वीरों को एक्स पर पोस्ट किया है. वह पोते को गोद में लेकर खुश नजर आ रही हैं. एक्स पर लिखा है, “बाबू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद!”

तेजस्वी यादव को सम्राट चौधरी और सहनी ने भी दी बधाई

दूसरी ओर तमाम अन्य दल के नेताओं की ओर से भी तेजस्वी यादव को फिर से पिता बनने पर बधाई दी जा रही है. बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “पुत्ररत्न की प्राप्ति होने पर माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!” उधर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी बधाई दी है. अपने फेसबुक पोस्ट में सहनी ने लिखा, “नेता प्रतिपक्ष और मेरे छोटे भाई तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर दिली मुबारकबाद.”

उन्होंने आगे ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के जीवन में खुशियां और भी बढ़ें, और उनका परिवार सदा मुस्कुराता रहे. नन्हे भतीजे को भी उन्होंने ढेर सारा प्यार दिया है. वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी तेजस्वी यादव को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि पिता और पुत्र का जीवन खुशियों से भरा रहे, यही कामना है.

Jaunpur Woman Attack on Man Private Part: शादीशुदा महिला ने युवक को बुलाकर चाकू से किया हमला, वाराणसी रेफर
Stock Market : अचानक क्यों दौड़ पड़ा शेयर बाजार, निवेशकों की खरीदारी से सेंसेक्स में आई बड़ी छलांग
RPF भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा… दो दलालों की तलाश, एडमिन ने बताया- उन दोनों ने ही दी थी चिट
‘ट्रैफिक मैन’ महेश मिश्रा को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक, 18 साल से चला रहे सड़क सुरक्षा का अभियान
BIG Breaking : एयरपोर्ट में बम की धमकी से खलबली, BD-DS टीम ने किया Search, युवक के खिलाफ मामला दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

Akaltara Fire Rescue 
Akaltara Fire Rescue : बड़ा हादसा टला, पुलिस की तत्परता से आग के बीच 14 लोगों को सुरक्षित बचाया

Akaltara Fire Rescue : पुलिस और संबंधित विभाग की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?