CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » देवास में शादी के नाम पर ठगी: डेढ़ लाख रुपये लेकर दुल्हन हुई फरार, पहले से थी शादीशुदा…

देवास में शादी के नाम पर ठगी: डेढ़ लाख रुपये लेकर दुल्हन हुई फरार, पहले से थी शादीशुदा…

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मार्च |

हरणगांव थानांतर्गत शादी करवाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। दुल्हन और उसके साथियों ने मिलकर डेढ़ लाख रुपये ठगे और कुछ दिनों बाद दुल्हन लापता हो गई। पुलिस ने दुल्हन के इंदौर निवासी दो साथियों को गिरफ्तार किया है।

  • एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी ने बताया देवराज बरेठा निवासी ग्राम आमला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके छोटे भाई परशराम की शादी नहीं हुई थी तो मेरे जीजा जमुनाप्रसाद निवासी ग्राम राजोर ने कांजीपुरा के विनोद कंडारे से बात की।
  • विनोद ने उसके परिचित (दोस्त) पप्पू कोरकू निवासी नयापुरा मेलपिपलिया से बात की। पप्पू ने कहा मुंह बोले जीजा नत्थूलाल खेरखेड़ी आइडिया सरकारी मल्टी हवा बंगला इंदौर में रहते है जिन्होंने एक लड़की देख रखी है।
  • इसके बाद चार दिसंबर 2024 को मैं, मेरा छोटा भाई परशराम, जीजा जमुनाप्रसाद, विनोद, पप्पू के साथ उसके जीजा नत्थूलाल के घर इंदौर में फूटी कोठी कुंदन नगर के पास राऊ रोड पहुंचे।
  • यहां सपना नाम की लड़की को देखा। नत्थूलाल, लड़की सपना का मौसा है। परशराम और लड़की सपना की बातचीत हुई, दोनों ने एक-दूसरे को पसंद किया।
  • नत्थू, उसकी पत्नी मायाबाई, सपना, सपना की मां रेखाबाई और भाई शुभम शादी के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की।
  • पांच दिसंबर को नत्थूलाल, मायाबाई, सपना इंदौर से आए और कन्नौद में कोर्ट मैरिज हुई। गांव आमला आने के बाद नत्थूलाल, मायाबाई को डेढ़ लाख रुपये दिए।
  • करीब 15 दिन बाद नत्थूलाल कार से आमला आया और सपना को लेकर चला गया। कुछ दिन बाद सपना को लेने इंदौर पहुंचे तो नत्थूलाल ने कहा सपना खंडवा तरफ रिश्तेदारी में गई है।
  • सपना से मोबाइल फोन पर बात की तो उसने आने से मना कर दिया, बाद में फोन बंद कर लिया। इसके बाद पता चला सपना शादीशुदा है। यह बात छुपाकर रुपये ठगे गए थे।
  • कार्रवाई में एसआई राजेश बारेला, एएसआई देवीसिंह निनामा, प्रधान आरक्षक अरुण आर्य, आरक्षक बलराम मंडलोई, आरक्षक तेकाम, संदीप ठाकुर, श्वेता मिश्रा का सहयोग रहा।
छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मी वीरता पदक से सम्मानित, दंतेवाड़ा के संजय पोटाम को तीसरी बार सम्मान
Major road accident in Kondagaon : अनियंत्रित बस पलटी, 9 घायल, 3 गंभीर
“तू ने मेरा साथ नहीं दिया” बोलते हुए सिगरेट पीने गए युवक के सिर पर फोड़ दी कोल्ड ड्रिंक बाटल‌, कमर और पीठ पर मारा, भिलाई की घटना, पुलिस ने दर्ज की FIR
ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा यूपी, 1600 मेगावाट की नई तापीय परियोजना से मिलेगी सस्ती बिजली
रायपुर में पत्रकार से मारपीट, कैमरा भी तोड़ा:रिपोर्टिंग के दौरान असामाजिक तत्वों ने किया हमला; SSP से एक्शन की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

Korba Road Accident 
Korba Road Accident : ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

Korba Road Accident :चालक के खिलाफ लापरवाही से…

Mungeli Murder Case
Mungeli Murder Case : दोस्त की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, विवाद के बाद युवक की हत्या

Mungeli Murder Case :पूछताछ में दोनों ने हत्या…

Businessman Murder
Businessman Murder : स्टील कारोबारी हत्याकांड में पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, हत्या की साजिश रचने का आरोप साबित

Businessman Murder :अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?