सीजी भास्कर, 14 दिसंबर। छत्तीसगढ़ भवन के गार्डन में देर रात शराब और चिकन पार्टी का मामला सामने आया है। बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़ भवन के पीछे शराब के साथ बैठे लोगों को पकड़ने के लिए छापा मारा। जैसे ही पुलिस टीम पहुंची गार्डन में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कुल 7 लोगों को हिरासत में ले उनका ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट कराया जिसमें 4 लोग शराब पीते हुए पाए गए जबकि 3 लोगों ने शराब सेवन नहीं किया था। थाना लाए गए आरोपियों में धर्मेश मौर्य, शरद शर्मा, संजय माहेश्वरी और एस के तिवारी शामिल हैं। सिविल लाइन पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने के आरोप में 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 36 (च) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद सभी को पेनाल्टी लेकर छोड़ दिया गया है।
ठंडी लहर के बीच खुले गार्डन में चल रही थी शराब-चिकन पार्टी, पहुंच गई पुलिस, 7 लोगों को लाया थाना, ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट बाद हुई कार्रवाई

Quick Link
ताजा खबरें
Sanju Tripathi Murder Case : न्यायधानी के सबसे चर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, सभी 22 आरोपी बरी
बिलासपुर के बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड (Sanju Tripathi…
Bastar Technical Assistants : बस्तर में चार तकनीकी सहायकों पर कार्रवाई, दो ने दिया इस्तीफा और एक की सेवा समाप्त
बस्तर जिले में वीबी जी रामजी योजना के…
Cyclone Arnab Crop Loss : चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा निर्देश, किसानों को जल्द मिलेगी सहायता राशि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Cyclone Arnab Crop Loss) ने…
Myanmar Job Fraud : विदेश में नौकरी का झांसा देकर कोरबा की युवती को म्यांमार भेजा, बनाया बंधक
छत्तीसगढ़ के कोरबा की एक युवती विदेश में…
Chhattisgarh EOW ACB Raid : छत्तीसगढ़ में एक साथ कई ठिकानों पर छापा! अनवर ढेबर से लेकर वैभव गोलछा तक, शराब-कोल और DMF घोटाले की जांच तेज
छत्तीसगढ़ में शराब, कोल और DMF घोटाले (Chhattisgarh…
हमारे बारे में
मुख्य संपादक : डी. सोनी
संपर्क नंबर : +91 8839209556
ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com


