CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Amit Baghel Arrest Search : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना अध्यक्ष अमित बघेल की तलाश तेज, कई ठिकानों पर पुलिस की दबिश

Amit Baghel Arrest Search : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना अध्यक्ष अमित बघेल की तलाश तेज, कई ठिकानों पर पुलिस की दबिश

By Newsdesk Admin
10/11/2025
Share
Amit Baghel Arrest Search
Amit Baghel Arrest Search

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। राजधानी रायपुर में (Amit Baghel Arrest Search) छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। बघेल के खिलाफ देवेंद्र नगर और कोतवाली थानों में धार्मिक भावनाओं को आहत करने सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। शनिवार रात से ही पुलिस ने उनके सहयोगियों और करीबी साथियों के ठिकानों पर दबिश दी है।

Contents
  • धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
  • सूदखोर वीरेंद्र तोमर गिरफ्तार, आज फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा

एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा, “अमित बघेल के संभावित ठिकानों की जानकारी मिलने पर रायपुर के साथ ही प्रदेश के बाहर भी टीमें भेजी गई हैं। कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में की जा रही है।”

धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

अमित बघेल पर (Amit Baghel Arrest Search) दो थानों देवेंद्र नगर और कोतवाली में धार्मिक भावनाओं को आहत करने, भड़काऊ बयान देने और सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट साझा करने के आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक, इन मामलों में लगातार शिकायतें दर्ज हो रही थीं, जिसके बाद दोनों थानों में औपचारिक रूप से एफआईआर की गई।

एसएसपी ने जनता से अपील की कि सोशल मीडिया या किसी भी अन्य माध्यम से अफवाहें फैलाने और भड़काऊ टिप्पणियां करने से बचें। उन्होंने कहा कि (Raipur Police Appeal for Peace) पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। किसी भी व्यक्ति को बिना जांच के गलत सूचना फैलाने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

सूदखोर वीरेंद्र तोमर गिरफ्तार, आज फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा

इधर, रायपुर पुलिस ने सूदखोरी और जबरन वसूली के मामलों में फरार चल रहे (Moneylender Virendra Tomar Arrest Raipur) हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर रायपुर लाया है। छह महीने से फरार तोमर को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।

एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि “कल रेगुलर कोर्ट नहीं लगी थी, इसलिए केवल एक दिन की रिमांड मिली। आज अदालत से एक सप्ताह की रिमांड की मांग की जाएगी ताकि नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिमांड अवधि बढ़ने के बाद तोमर से उसके सूदखोरी नेटवर्क और अन्य आरोपियों से संबंधों की पूछताछ की जाएगी।

Sakti Murder Case: 1800 रुपए के विवाद में दोस्त बना कातिल, गला घोंटकर ईंट से कुचलकर ली जान
Maoist Surrender : आत्ममंथन के बाद माओवादी संगठन में हलचल, हथियार उठाना बताया सबसे बड़ी भूल
Law Officers Appointment : महाधिवक्ता कार्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 49 विधि अधिकारियों की नई नियुक्ति
Knife Threat Incident Bhilai : चन्द्रा-मौर्या अंडरब्रिज पर दहशत, चाकू लहराते युवक को पुलिस ने मौके पर दबोचा
Raipur Literature Festival Closing Day : रायपुर साहित्य महोत्सव का आज समापन, संविधान और भारतीय मूल्यों पर केंद्रित रहेगा संवाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?