CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Amritsar: बिक्रम सिंह मजीठिया के घर पर विजिलेंस की रेड, अकाली दल नेता की हुई टीम से बहस

Amritsar: बिक्रम सिंह मजीठिया के घर पर विजिलेंस की रेड, अकाली दल नेता की हुई टीम से बहस

By Newsdesk Admin 25/06/2025
Share

25 जून 2025 :

Bikram Singh Majithia house raid: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर स्थित आवास पर बुधवार सुबह विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने छापेमारी की. विजिलेंस टीम एसएसपी के नेतृत्व में मजीठिया के घर पहुंची, जहां अधिकारियों और मजीठिया के बीच तीखी बहस भी हुई. मजीठिया ने अधिकारियों से छापेमारी को लेकर सवाल किए. जिसके जवाब में अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई एक जांच के सिलसिले में की जा रही है.

मजीठिया के मुताबिक उनके ऊपर विजिलेंस ब्यूरो ने पिछली रात एक FIR दर्ज की है। अब विजिलेंस ब्यूरो की टीम मजीठिया की पत्नी को बतौर विधायक चंडीगढ़ में मिले सरकारी आवास पर भी पहुंची है।

विजिलेंस की इस कार्रवाई को लेकर मजीठिया ने तत्काल प्रतिक्रिया दी और राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है.

डरने वाला नहीं, आवाज दबा नहीं सकते- मजीठिया

मजीठिया ने एक्स पर लिखा, ‘मैंने पहले ही कहा था कि जब सरकार को ड्रग्स केस में मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला, तो अब नया झूठा केस गढ़ा जा रहा है. आज विजिलेंस एसएसपी के नेतृत्व में मेरे घर पर रेड डाली गई है. भगवंत मान जी, आप चाहे जितने केस दर्ज करवा लें, न मैं डरने वाला हूं, न आपकी सरकार मेरी आवाज दबा सकती है.’

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने हमेशा पंजाब के मुद्दों पर बात की है और आगे भी करते रहेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें अकाल पुरख और गुरु साहिब पर पूरा भरोसा है और अंत में सत्य की जीत होगी.

विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई पर अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन विपक्ष ने इस रेड को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है. अकाली दल का कहना है कि सरकार उनकी पार्टी के नेताओं को दबाने की कोशिश कर रही है.

पहले भी कर चुके हैं कार्रवाई का सामना

गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया पहले भी ड्रग्स से जुड़े मामलों में कानूनी कार्रवाई का सामना कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अदालत से राहत मिलती रही है. अब दोबारा विजिलेंस की छापेमारी से राज्य की राजनीति गरमा गई है.

बता दें विजिलेंस ब्यूरो की टीम मजीठिया के घर पर मौजूद है और तलाशी की कार्रवाई जारी थी. इस कार्रवाई से पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है.

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

Deaf Mute Testimony Case: मूक-बधिर की गवाही बनी मजबूत सबूत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

Newsdesk Admin 25/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Tax Action: रायपुर में बकायेदारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 9 कॉमर्शियल परिसर सील

रायपुर, 29 मार्च। प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने वाले…

Jail VIP Treatment: अंबिकापुर जेल में कैदी को मिल रही थीं खास सुविधाएं, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

अंबिकापुर, 29 मार्च। सेंट्रल जेल से जुड़ा एक…

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

विक्की कश्यप - तखतपुर (सुरीघाट), 29 मार्च। थाना…

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़, 29 मार्च। जिले में अवैध गतिविधियों के…

Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर, 29 मार्च। प्रदेश में गर्मी का असर…

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?