CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Arbitrariness of private schools in Durg : प्रशासन सख्त, अब एक दुकान से ड्रेस-किताब खरीदने का नहीं बना सकेंगे दबाव

Arbitrariness of private schools in Durg : प्रशासन सख्त, अब एक दुकान से ड्रेस-किताब खरीदने का नहीं बना सकेंगे दबाव

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 मई। दुर्ग जिले में निजी स्कूलों की ओर से पालकों पर किताब, स्कूल ड्रेस और दूसरी सामग्री एक तय दुकान से खरीदने का दबाव बनाने की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिला शिक्षा विभाग ने जांच के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन किया है। (Arbitrariness of private schools in Durg)

Contents
  • विकासखंड स्तर पर भी बनी कमेटी
  • बढ़ी हुई फीस पर रखेगी निगरानी : Arbitrariness of private schools in Durg
  • पालकों के लिए हेल्प डेस्क
  • कार्रवाई की कही जा रही बात : Arbitrariness of private schools in Durg

पालकों का आरोप है कि, कई निजी स्कूल बच्चों की किताबें, यूनिफॉर्म और दूसरी जरूरी सामग्री सिर्फ एक ही दुकान या फर्म से खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। कमेटी शिकायतों के आधार पर स्वत: संज्ञान लेकर इस पर अब कार्रवाई भी कर सकेगी। अब प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस तरह की शिकायतों पर तुरंत जांच होगी और नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

समिति में कलेक्टर, डीईओ भी शामिल : Arbitrariness of private schools in Durg

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। जांच के लिए बनाई गई जिला स्तरीय समिति में कलेक्टर अभिजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा और राज्य कर विभाग की सहायक आयुक्त रिंकी अखिलेश सोनी को शामिल किया गया है।

विकासखंड स्तर पर भी बनी कमेटी

इसके अलावा विकासखंड स्तर पर भी अलग-अलग जांच दल बनाए गए हैं। दुर्ग विकासखंड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरिवंश मिरी, बीईओ विनोद शुक्ला और जीएसटी इंस्पेक्टर गोशिवेंद्र तांडे शामिल हैं। धमधा ब्लाक में सोनाल डेविड, बीईओ अथर्व शर्मा और नागेंद्र देशमुख शामिल हैं। जबकि पाटन ब्लाक में लवकेश ध्रुव, डालेंद्र देवांगन और ताम्रध्वज साहू जिम्मेदारी संभालेंगे।

बढ़ी हुई फीस पर रखेगी निगरानी : Arbitrariness of private schools in Durg

शिक्षा विभाग के मुताबिक, जांच समितियां निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी और किताब-ड्रेस बिक्री से जुड़ी शिकायतों पर खुद भी संज्ञान ले सकेंगी। साथ ही छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन विधेयक 2020 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पालकों के लिए हेल्प डेस्क

पालकों के लिए हेल्प डेस्क भी शुरू किया गया है। अगर किसी स्कूल की ओर से एक तय दुकान से सामान खरीदने का दबाव बनाया जाता है या ज्यादा फीस वसूली की शिकायत है, तो पालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इसके लिए मान्यता कक्ष प्रभारी विपिन गनवीर को जिम्मेदारी दी गई है। शिकायत वाट्सऐप और मोबाइल नंबर 909277888 पर भी की जा सकती है।

कार्रवाई की कही जा रही बात : Arbitrariness of private schools in Durg

शिक्षा विभाग का कहना है कि, शिकायत मिलने पर दस्तावेजों की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन के इस फैसले से उन पालकों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो हर साल स्कूल खुलने के समय महंगी किताबों और ड्रेस की वजह से परेशान रहते हैं।

बजट काल्पनिक बजट है.. महापौर, निगम विकास देखता है विनाश नहीं नेता प्रतिपक्ष.
PM Surya Ghar Scheme : डेढ़ महीने में सोलर का धमाका, छत्तीसगढ़ में 7013 प्लांट और 36 करोड़ की सब्सिडी रिलीज
कुलियों ने बताई समस्या तो आधे घंटे के भीतर MLA रिकेश ने कर दिया समाधान, ऐसी पहल कि तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा दुर्ग स्टेशन
Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त
Peepal For People Campaign : 15 एकड़ में लगाएंगे 2500 से ज्यादा पीपल के पौधे, मुख्यमंत्री ने शुरू किया अभियान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bear Attack
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

जंगल की ओर गए लोगों पर अचानक भालू…

Gariaband Accident
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे

बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें…

Leopard Video
Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले…

Patwari Attack : पट्टा बनाने में देरी पर भड़का युवक, पटवारी को ऑफिस में बंद कर पीटा
Patwari Attack : पट्टा बनाने में देरी पर भड़का युवक, पटवारी को ऑफिस में बंद कर पीटा

पट्टा बनाने में देरी (Patwari Attack) से नाराज…

Road Accident : रायगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल; हादसे के बाद जाम
Road Accident : रायगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल; हादसे के बाद जाम

रायगढ़ में सड़क हादसे (Road Accident) में स्कूटी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?