CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नेहरू नगर गुरूद्वारा पाली क्लिनिक में विधायक रिकेश ने मानदेय से 2 लाख की इलेक्ट्रॉनिक डेंटल चेयर जनसेवार्थ की समर्पित

नेहरू नगर गुरूद्वारा पाली क्लिनिक में विधायक रिकेश ने मानदेय से 2 लाख की इलेक्ट्रॉनिक डेंटल चेयर जनसेवार्थ की समर्पित

By Newsdesk Admin
23/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 23 जून। आज गुरूद्वारा नानकसर नेहरू नगर परिसर में संचालित मात्र 50 रूपये की फीस से सभी तरह के निःशुल्क उपचार और दवा देने के सेवा कार्य में संचालित गुरूनानक चेरिटेबल पाली क्लिनिक को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इलेक्ट्रॉनिक डेंटल चेयर प्रदान की है। कुछ दिन पूर्व विधायक मानदेय से श्री सेन ने गुरूद्वारा कमेटी को शव फ्रीजर लाने ले जाने के जनसेवार्थ ई-रिक्शा प्रदान किया था। इस दौरान पाली क्लिनिक सेवा का अवलोकन करने के दौरान प्रबंध कमेटी ने डेंटल चेयर पुरानी होने की जानकारी दी थी।

विधायक रिकेश ने अपने एक और मानदेय से एडवांस इलेक्ट्रॉनिक डेंटल चेयर खरीद कर आज पाली क्लिनिक को समर्पित की है।विधायक रिकेश सेन ने कहा कि हम सभी अपना पहला वेतन या व्यापार में पहली कमाई को अपने माता पिता को देते हैं चूंकि मेरे माता पिता अब नहीं रहे तो विधायक के रूप में मैंने अपने पहले मानदेय से नेहरू नगर गुरूद्वारा कमेटी को शव फ्रीजर लाने ले जाने के लिए ई रिक्शा वाहन खरीदकर जनसेवा में समर्पित किया था। इसी दौरान गुरूद्वारा कमेटी द्वारा गुरूद्वारा चेरिटेबल पाली क्लिनिक से की जा रही सेवाओं का अवलोकन का अवसर मुझे मिला।

श्री सेन ने आगे कहा कि गुरूद्वारा में मैंने देखा कि ओपीडी, पैथालॉजी लैब, फार्मेसी, एक्स-रे, आर्युवेद, होमियोपैथी की सेवाएं बेहतर ढंग से की जा रही हैं। हाल ही में यहां दंत रोगियों के लिए भी चिकित्सा सुविधा शुरू की गई है। अत्यंत ही कम दर पर रोगियों की सेवा के लिए समर्पित इस पाली क्लिनिक को आज मैंने 2 लाख रूपये की इलेक्ट्रॉनिक डेंटल चेयर प्रदान की है क्योंकि चिकित्सा जगत में अत्याधुनिक उपकरणों की आवश्यकता अब महसूस की जा रही है। डेंटल चेयर पहले सिम्पल होती थीं फिर हाइड्रोलिक और अब इलेक्ट्रॉनिक चेयर आ रही है। डेंटल क्लिनिक में अत्याधुनिक डेंटल चेयर होने से समीपस्थ क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा और वे अत्यंत कम दर पर दंत चिकित्सा का यहां लाभ ले सकेंगे।

शानदार खबर : अब प्रीमियम ट्रेन “शताब्दी” और “राजधानी” से भी अधिक लम्बी होगी लग्जरी “वंदे भारत Express”
Sickle Cell Chhattisgarh : 11 जिलों में सिकल सेल पर बड़ा एक्शन प्लान, स्क्रीनिंग से इलाज तक बदलेगी व्यवस्था
चीनी वैज्ञानिकों ने बनाया डीप-सी केबल कटर, अब पूरी दुनिया का इंटरनेट कनेक्शन काट सकता है ड्रैगन
CG Breaking : दुर्ग में पदस्थ पुलिस अधिकारी डॉक्टर सुजाता दास संतरा नगरी नागपुर में हुईं सम्मानित, उनकी कृति “ब्रिटिश युगीन बस्तर 1854-1947” को मिला अखिल भारतीय साहित्य सम्मान
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया “हेलमेट बैंक” का उद्घाटन, विधायक रिकेश की अनूठी पहल को सराहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?