CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग आक्रोश रैली में दहाड़ा सर्व समाज, कहा – “सुधर जाए बांग्लादेश” डेढ़ किलोमीटर पैदल चल सौंपा ज्ञापन, सर्जिकल स्ट्राइक के लिए मजबूर न करें बांग्लादेश – MLA रिकेश सेन

दुर्ग आक्रोश रैली में दहाड़ा सर्व समाज, कहा – “सुधर जाए बांग्लादेश” डेढ़ किलोमीटर पैदल चल सौंपा ज्ञापन, सर्जिकल स्ट्राइक के लिए मजबूर न करें बांग्लादेश – MLA रिकेश सेन

By Newsdesk Admin
03/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 03 दिसंबर। बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यक समुदाय पर लगातार अत्‍याचार हो रहा है, हिन्दुओं पर लगातार हो रहे हमलों और चैतन्य प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में दुर्ग के राजेंद्र प्रसाद चौक पर आज बड़ा प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के बाद कलेक्टर चौक तक आक्रोश रैली भी हुई। इस आक्रोश रैली के बाद कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। रैली में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर जमकर नारेबाजी और रोष प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम हिन्दू रक्षा मंच सर्व समाज के द्वारा आयोजित किया था जिसमें भाजपा के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित भाजपा, युवा मोर्चा, आरएसएस, बजरंग दल, विहिप नेताओं सहित बड़ी संख्या में हिन्दूवादी संगठनों ने उपस्थिति देकर अपना रोष जताया।

आपको बता दें कि बांग्लादेश में हिंदू के साथ व अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे है। इस अत्याचार को लेकर सर्व हिंदू समाज ने दुर्ग के राजेंद्र प्रसाद चौक पर एक विशाल जनसभा की और उसके बाद आक्रोश रैली के माध्यम से कलेक्टोरेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान बांग्लादेश के वर्तमान प्रधानमंत्री मोहम्मद तानाशाह यूनुस के विरोध में नारे भी सर्व समाज द्वारा लगाए गए। मंच से सर्व समाज की ओर से दिलेश्वर उमरे ने कहा कि अल्पसंख्यकों पर हो रहा अत्याचार, निर्ममता से हत्या, बलात्कार को वहां की सरकार रोके, साथ ही अल्पसंख्यकों को सुरक्षा दे। बांग्लादेश में हिंदू संत स्वामी चिन्मयानंद स्वामी को मोहम्मद यूनुस की सरकार जेल से नि:शर्त रिहा करे वरना इसका परिणाम गलत होगा। हम शस्त्र और शास्त्र दोनों मे विश्वास रखते हैं। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि इसी तरह पाकिस्तान ने भी आंख दिखाई थी तब मोदीजी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर सबक सिखाया था। बांग्लादेश अगर अब भी इसी तरह ढुलमुल रवैया अपनाता रहा तो जल्द उसे इसका दुष्परिणाम भोगना पड़ेगा।

मंच से वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में रह रहे हिन्दूओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। हिन्दू संतों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उनके पूजा स्थल, मंदिर आदि पर इस्लामिक कट्टरपंथी निरंतर हमले कर रहे हैं। इसी क्रम में इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास को आतंकवादी की तरह व्यवहार करते हुए जेल में डाल दिया गया है। उनके साथ अमानवीय बर्बरता की गई है। विगत कुछ समय से मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश सरकार में हिन्दुओं के घरों में में तोड़फोड़, आगजनी के साथ ही उनके परिजनों पर हमले व मातृ शक्ति के साथ दुराचार की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। यहाँ तक कि हिन्दू नाम रखने वालों के साथ मारपीट व उनके व्यवसाय पर हमले हो रहे हैं।


कार्यक्रम में डाक्टर दीप चैटर्जी, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, नीता जैन, प्रो. डॉ . संजीव कर्मकार, लखन साहू, दीपक साहू, पुरूषोत्तम देवांगन, मनोज तिवारी, रश्मि राजपूत, सुनील पटेल, मनीष सोनी, मनीष दुबे, अनुज, नारद, रजनी बघेल, जितेंद्र वर्मा, भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, दीपक सोनी, मनीष बुचसिया, महेश यादव, पी दीन बांधव सहित हिन्दू समाज के बड़ी संख्या में प्रतिनिधि समिलित हुए।

UP Breaking : देवरिया में सभासदों पर राजस्‍व निरीक्षक से मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
ऊंचाई से गिर गए दो मजदूर भाई : कॉलोनी में काम करते समय हादसा, 11 KV करंट की चपेट में आए
Drunk Driving Night Drive Raipur: होली से पहले रायपुर की सड़कों पर नाइट-चेकिंग, 3 घंटे में 154 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े
Chhattisgarh Cabinet Decisions : धान के विकल्प पर ₹15 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन
SAIL New Chairman: डॉ. अशोक कुमार पांडा बनेंगे सेल के नए CMD, इंटरव्यू के बाद नाम पर लगी मुहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Mining : दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन हुआ सख्त, अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। हाल के दर्दनाक हादसे…

Elephant Attack : जंगल में पुटु लेने गया ग्रामीण नहीं लौटा, अचानक हुए हमले ने पूरे गांव को सदमे में डाला

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। सुबह की तरह जंगल…

Digital Evidence
Digital Evidence : डिजिटल साक्ष्यों को मजबूत करने की बड़ी तैयारी, अब आधुनिक तकनीक से होगी अपराधों की तेज जांच

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। गरियाबंद जिले में अपराधों…

Green Manure
Green Manure : ढैंचा से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान अपना रहे टिकाऊ कृषि का रास्ता

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :   खेतों की घटती…

Mahua Liquor
Mahua Liquor : नया सवेरा अभियान में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने महुआ शराब के साथ दो लोगों को दबोचा

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 09…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?