CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Child Marriage Stopped : मंडप से रुकवाया बाल विवाह, बारात पहुंचते ही टीम का एक्शन

Korba Child Marriage Stopped : मंडप से रुकवाया बाल विवाह, बारात पहुंचते ही टीम का एक्शन

By Newsdesk Admin
20/07/2026
Share
Korba Child Marriage Stopped
Korba Child Marriage Stopped

सीजी भास्कर, 20 जुलाई। कोरबा शहर के चिमनीभठा वार्ड क्रमांक-14 में नाबालिग जोड़े की शादी की सूचना पर महिला एवं बाल विकास विभाग और मानिकपुर चौकी पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर बाल विवाह रुकवा दिया। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, मंडप सज चुका था और बारात भी गाजे-बाजे के साथ पहुंच गई थी। (Korba Child Marriage Stopped)

Contents
  • सूचना मिलते ही पहुंची टीम : Korba Child Marriage Stopped
  • समझाइश के बाद लौटी बारात : Korba Child Marriage Stopped
  • अधिकारी ने कहा

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक-14 की एक ही बस्ती में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग लड़की और 15 वर्षीय लड़के की शादी तय की गई थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी की जिद कर रहे थे। इसी कारण दोनों परिवारों ने सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कराने का फैसला लिया था।

यह भी पढ़ें : Child marriage prevention : बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बारात लौटी, शादी रुकी

सूचना मिलते ही पहुंची टीम : Korba Child Marriage Stopped

शादी की सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम और मानिकपुर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। टीम को देखकर कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। शादी में शामिल मेहमान और परिजन भी घबरा गए।

यह भी पढ़ें : Child Marriage Stopped Sukma : नदी-नाले पार कर रोकी गई 12 वर्षीय बालिका की शादी

Korba Child Marriage Stopped
Korba Child Marriage Stopped  : मंडप से रुकवाया बाल विवाह

 

कानून और दुष्परिणामों की दी जानकारी

यह भी पढ़ें : बस्तर में बाल विवाह पर सख्त कार्रवाई, पहली बार दर्ज हुई एफआईआर

महिला एवं बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज के नेतृत्व में टीम ने दोनों परिवारों को बाल विवाह निषेध कानून और इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह कराना कानूनन अपराध है।

समझाइश के बाद लौटी बारात : Korba Child Marriage Stopped

यह भी पढ़ें : Child Marriage Free Campaign : 2028-29 तक छत्तीसगढ़ का बड़ा संकल्प, क्या सचमुच खत्म होगा बाल विवाह!

अधिकारियों की समझाइश के बाद दोनों परिवार बाल विवाह रोकने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद नाबालिग दुल्हन को उसके घर और दूल्हे को उसके घर वापस भेज दिया गया। बारात भी बिना शादी के लौट गई।

अधिकारी ने कहा

यह भी पढ़ें : Child marriage : छग सरकार की जनजागरूकता बनी हथियार, थम रही बाल विवाह की कुप्रथा

महिला एवं बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज ने बताया कि बाल विवाह की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और विवाह रुकवाया गया। दोनों पक्षों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह सामाजिक और कानूनी अपराध है, इसे किसी भी स्थिति में होने नहीं दिया जाएगा।

ख़बरें और भी हैं : Mobile Tower Drama : शादी कराओ नहीं तो कूद जाऊंगी, प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी नाबालिग, 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

रायपुर से भोपाल के लिए डेली फ्लाइट, जयपुर-राजकोट रूट पर…
Raigarh Carbon Plant Blast: एक परिवार पर टूटा कहर, 9 माह की मासूम समेत 4 की मौत, FIR वापसी का आरोप
Murder in Raipur: बोरी से मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप
दिन में कबाड़ी के बहाने मकानों की करते रेकी और रात में ताले तोड़ घर कर देते थे खाली, शहर के एक ज्वेलर्स को भी गैंग में मिलाया, जेवरात कट्टा कारतूस समेत चोरी का सामान जब्त
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड दुर्ग के सहायक संपदा प्रबंधक Suspend, रूपये न मिलने पर लटकाते रहे प्रकरण, कमिश्नर ने की कार्यवाही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh teacher vacancies
Chhattisgarh teacher vacancies : 57 हजार शिक्षकों के पद खाली! कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh teacher vacancies: आरोप है कि इन समस्याओं…

Kawardha Kasturba Hostel
Kawardha Kasturba Hostel : छात्रावास में बिगड़ी 15 छात्राओं की तबीयत, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Kawardha Kasturba Hostel - चिकित्सकों ने बताया कि…

Sonam Wangchuk support protest
Sonam Wangchuk support protest : फिंगेश्वर में मानव श्रृंखला, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sonam Wangchuk support protest : सरकार से शिक्षा…

Bilaspur Central Jail
Bilaspur Central Jail : पोक्सो दोषी कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल रेफर, रास्ते में हुई मौत

(Bilaspur Central Jail) नाबालिग से दुष्कर्म मामले में…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : गिरोह का भंडाफोड़, 5 चोर समेत 2 खरीददार गिरफ्तार

Raigarh Bike Theft Gang : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?