CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डिप्टी CM के कार्यक्रम में रूट क्लियर करा रहे ट्रैफिक पर हमला, आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

डिप्टी CM के कार्यक्रम में रूट क्लियर करा रहे ट्रैफिक पर हमला, आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
15/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 अगस्त। दुर्ग में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में रूट क्लियर कराने के दौरान ट्रैफिक एएसआई पर हमला कर आरोपी ट्रक ड्राइवर ने उन्हें घायल कर दिया।

एएसआई को घायल अवस्था में एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा के लिए रूट क्लियर कराने के दौरान कुम्हारी में एक बड़ी घटना घटी।

ट्रैफिक एएसआई सुशील पांडेय पर एक ट्रक ड्राइवर ने हमला कर दिया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि एएसआई सुशील पांडेय सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को हटवाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना में एएसआई घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया।

एएसआई के सिर पर 8 टांके लगाए गए हैं फिलहाल उनका इलाज जारी है। मामले में एएसआई ने कुम्हारी थाने में आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

कुम्हारी पुलिस के मुताबिक कल रात्रि लगभग 10:30 बजे कुम्हारी हाईवे ढाबा के पास सड़क पर खड़े ट्रक को हटाए जाने कहने की बात को लेकर ट्रक चालक महेश बागड़े निवासी जिला गोंदिया तैश में आकर वहां ड्यूटी कर रहे सहायक उप निरीक्षक सुशील पांडेय के सिर पर रॉड से वार कर दिया।

जिससे सुशील पांडेय को गंभीर चोट आई उसे तत्काल उपचार हेतु कुम्हारी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल सुशील पांडेय की स्थिति सामान्य है। ओम प्रकाश की रिपोर्ट पर थाना कुम्हारी में धारा 296,351(3), 109, 121(2), 132, 221, 224 बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। 

आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

CG खबर : कृषि शिक्षकों की भर्ती में बीएड की डिग्री अनिवार्य होगी, दायर याचिका पर हाई कोर्ट का फैसला
बड़ी खबर – पुलिस लाइन में खूनी खेल…..‼️ एक घर में पांच लाशें मिलने से दहशत, अवैध संबंध के शक में पति ने पूरे परिवार को मार डाला, खुद भी कर ली आत्महत्या
चाकू लहराता मोहल्ले को ललकार रहा था युवक, बोला – “एक एक कर आओ, सबको मारूंगा” फिर पहुंची पुलिस, जमकर निकाली दबंगई, कंधों के सहारे लड़खड़ाता पहुंचा थाना, देखिए विडियो
Collector strict amid heatwave alert : अतिक्रमण हटाने और इलाज की तैयारी के आदेश
रेल हादसा : इंटरसिटी की पैंट्री कार में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख चलती ट्रेन से कूदे यात्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Gambling
Dhamtari Gambling : स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था हार जीत का खेल, पुलिस पहुंची तो मच गई खलबली, 10 जुआरी पकड़े गए

धमतरी जिले के सिहावा इलाके में सार्वजनिक जगहों…

Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!
Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!

रायपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट में सफर करने वाले…

Jhiram Ghati Verdict : 11 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की घड़ी, 31 अगस्त को आएगा निर्णय

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : झीरम घाटी नरसंहार…

Bilaspur Private Schools : सरकारी किताबें नहीं उठाने पर प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, कलेक्टर ने बुलाई विशेष बैठक

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : बिलासपुर जिले में…

Eklavya School Protest : तीसरी बार सड़क पर उतरे छात्र, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े
Eklavya School Protest : तीसरी बार सड़क पर उतरे छात्र, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े

कोरबा के छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?