CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ayush Department : पहाड़ों, जंगलों और दूर-दराज़ के गांवों की दहलीज पर दस्तक दे रहा आयुर्वेद

Ayush Department : पहाड़ों, जंगलों और दूर-दराज़ के गांवों की दहलीज पर दस्तक दे रहा आयुर्वेद

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share
Ayush Department
Ayush Department

सीजी भास्कर, 28 मई : आयुर्वेद (Ayush Department) अब पहाड़ों, जंगलों और दूर-दराज़ के गांवों की दहलीज़ पर दस्तक दे रहा है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की पहल पर छत्तीसगढ़ के दस जिलों में ‘आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट’ का सफल संचालन किया जा रहा है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत वर्ष 2024 में प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य है-पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को देश के अंतिम छोर तक पहुँचाना।

सरगुजा, रायगढ़, बस्तर, महासमुंद, बालोद, बलरामपुर, गरियाबंद, जशपुर, कोरिया और कबीरधाम ज़िलों में चल रही इस अभिनव योजना (Ayush Department) के तहत विशेष रूप से पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) क्षेत्रों में रहने वाली जनजातीय आबादी को प्राथमिकता दी जा रही है। मोबाइल यूनिट हर सप्ताह तयशुदा दिन पर इन क्षेत्रों में पहुंचकर ओपीडी शिविर आयोजित करती है।

इन शिविरों में संचारी व गैर संचारी रोगों की जाँच कर रोगियों को निःशुल्क आयुष औषधियाँ वितरित की जाती हैं। साथ ही आयुष चिकित्सक ग्रामीणों को घरेलू उपचार, आयुर्वेदिक दिनचर्या, रात्रिचर्या और आहार-विहार संबंधी सलाह देकर उन्हें एक संतुलित व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 18,405 से अधिक लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया है। यह पहल न सिर्फ़ सुलभ और भरोसेमंद आयुर्वेदिक (Ayush Department) उपचार को सुदूर क्षेत्रों तक पहुँचा रही है, बल्कि लोगों के मन में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता और विश्वास भी जगा रही है। स्वास्थ्य सेवा की यह पहल वास्तव में जन-जन की सेहत से जुड़ा एक सार्थक अभियान बन चुकी है, जो ग्रामीण भारत की नई उम्मीद बनकर उभर रही है।

CG सरकारी राशन दुकान पर मची भगदड़, OTP और फिंगर प्रिंट फेल होने से उपभोक्ता परेशान
Raipur Murder Case: मोबाइल और बीड़ी से शुरू हुआ विवाद, तिल्दा में युवक की नृशंस हत्या, दो नाबालिग पुलिस हिरासत में
CG Rice Milling Modernization : राइस मिलर्स बनाम सरकार! ‘इम्प्रूव्ड राइस स्कीम’ पर घमासान
NHM Recruitment 2026 : NHM के तहत 87 पदों पर संविदा भर्ती, 28 फरवरी तक करें आवेदन
Hi-tech smuggling game : ट्रेन के बाथरूम की फॉल्स सीलिंग में छिपाया लाखों का गांजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?