CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Coal Levy Scam : सौम्या चौरसिया व निखिल चंद्राकर पर शिकंजा, ईडी ने 2.66 करोड़ की 8 संपत्तियां कुर्क कीं

Coal Levy Scam : सौम्या चौरसिया व निखिल चंद्राकर पर शिकंजा, ईडी ने 2.66 करोड़ की 8 संपत्तियां कुर्क कीं

By Newsdesk Admin
12/01/2026
Share
Coal Levy Scam
Coal Levy Scam

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी (Coal Levy Scam) और अवैध वसूली मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के रायपुर जोनल कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत 2.66 करोड़ रुपए मूल्य की आठ अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। यह कार्रवाई मामले की प्रमुख आरोपी सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर से जुड़े लेन-देन के आधार पर की गई है।

ईडी के अनुसार कुर्क की गई संपत्तियों में भूमि और आवासीय फ्लैट शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि इन संपत्तियों को सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर ने अपराध से अर्जित आय के जरिए अपने रिश्तेदारों के नाम पर खरीदा था। यह राशि अवैध कोल लेवी और अन्य जबरन वसूली गतिविधियों से प्राप्त की गई थी।

ईडी (Coal Levy Scam) ने इस मामले में जांच की शुरुआत बेंगलुरु पुलिस की एफआईआर क्रमांक 129/2022, आयकर विभाग द्वारा दायर अभियोजन परिवाद क्रमांक 3167/2023 (दिनांक 19 जून 2023) और ईओडब्ल्यू/एसीबी रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर क्रमांक 03/2024 (दिनांक 11 जनवरी 2024) के आधार पर की थी।

जांच के दौरान यह सामने आया है कि जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच निजी व्यक्तियों का एक संगठित गिरोह वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से कोयला परिवहनकर्ताओं से प्रति टन 25 रुपए की अवैध वसूली करता था। इस अवधि में करीब 540 करोड़ रुपए की अवैध वसूली किए जाने के साक्ष्य मिले हैं।

ईडी के अनुसार इस अवैध रूप से अर्जित धन का उपयोग अधिकारियों और नेताओं को रिश्वत देने, चुनावी खर्चों को पूरा करने और चल-अचल संपत्तियों की खरीद में किया गया। जांच एजेंसी ने अब तक इस मामले में 273 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कुर्क किया है।

मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 35 आरोपियों के खिलाफ पांच अभियोजन परिवाद विशेष पीएमएलए अदालत में प्रस्तुत किए जा चुके हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि कोल लेवी घोटाले में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

Jagdalpur snatching case : महिलाओं को निशाना बनाकर स्नैचिंग करने वाले आरोपी का पर्दाफाश
Maharajbandh Talab STP Project : 10 जुलाई तक काम पूरा नहीं हुआ तो रुकेगा भुगतान
Girls football final today : रायपुर में अस्मिता खेलो इंडिया U-16 बालिका फुटबॉल फाइनल आज, शेरा FC की धमाकेदार एंट्री
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने
बिलासपुर में ड्रायफ्रूट की दुकान में लगी आग, व्यापार विहार में शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जला, एक घंटे में पाया काबू

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Wild Boar Hunting Case
Raigarh Wild Boar Hunting Case : रायगढ़ में जंगली सुअर का शिकार कर मांस बेचने की तैयारी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Wild Boar Hunting Case : बताया जा…

Ballot Box Theft and Chain Snatching
Ballot Box Theft and Chain Snatching : दुर्ग में मतपेटी चोरी और चेन लूट के मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Ballot Box Theft and Chain Snatching : पुलिस…

Railway Officer Sexual Harassment Allegation
Railway Officer Sexual Harassment Allegation : बिलासपुर में रेलवे अधिकारी पर महिला कर्मचारी से यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप

Railway Officer Sexual Harassment Allegation : शिकायत को…

Surajpur Double Murder Case
Surajpur Double Murder Case : आरोपी ने जेल में हाथ काटकर जान देने की कोशिश की, पत्नी ने मांगी फांसी

Surajpur Double Murder Case  : सूरजपुर पुलिस के…

IRON THEFT Case Bhilai
IRON THEFT Case Bhilai : BSP लोहा चोरी के कथित काले कारोबार से बड़े-बड़े अफसरों को फायदा पहुंचाने का आरोप, जल्द दस्तावेजों के साथ खुलासा कर सकते हैं विधायक रिकेश सेन

रायपुर में एक बड़े अधिकारी के आलीशान होटल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?