CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balod News : शादी समारोह में खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ी, 15 वर्षीय बालिका की मौत

Balod News : शादी समारोह में खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ी, 15 वर्षीय बालिका की मौत

By Newsdesk Admin 19/04/2025
Share
Balod News
Balod News

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल : भिलाई में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद ट्रेन से लौटते समय तबीयत बिगड़ने पर बालोद (Balod News) नगर की एक 15 वर्षीय बालिका निप्पी रात्रे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, मृतका की दो बहनें और दो बुआ भी गंभीर हालत में रायपुर के अस्पताल में भर्ती हैं। सभी बालोद नगर के आमापारा मोहल्ले के निवासी हैं।

जानकारी के अनुसार, (Balod News) आमापारा निवासी गोपाल दास रात्रे का परिवार 16 अप्रैल को भिलाई रिसाली भाठा में एक विवाह समारोह में शामिल हुआ था। वहीं का भोजन करने के बाद निप्पी रात्रे (15), रूखमणी रात्रे (13), उपेश्वरी रात्रे (10), महेश्वरी बंजारे (36) और देवकी गोयल (42) ट्रेन से बालोद लौट रहे थे। मरौदा ओवरब्रिज के पास लौटते समय सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी को तत्काल दुर्ग अस्पताल लाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर निप्पी और उसकी बहनों को रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार देर शाम निप्पी ने दम तोड़ दिया।

आईसीयू में भर्ती हैं दोनों बहनें (Balod News)

निप्पी की दोनों छोटी बहनों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें रायपुर के अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। निप्पी आमापारा स्थित स्कूल में कक्षा 8वीं की छात्रा थी। परिवार के सदस्यों के अनुसार, सभी की तबीयत विवाह समारोह के भोजन के बाद बिगड़ी, जिससे फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी सीमा से ऊपर, हर की पौड़ी के पास पहाड़ी दरकी; प्रशासन अलर्ट पर

कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ यात्रा के दौरान भगदड़, 2 महिलाओं की मौत, कई श्रद्धालु घायल

कोयला व्यवसायी के बेटे को धमकी, कार से टक्कर मारने की कोशिश — पुलिस जांच में जुटी

गुजरात में तेंदुए का कहर: रात में झोपड़ी से उठा ले गया 2 साल का मासूम, आम के बाग में मिला क्षत-विक्षत शव

Insta पोस्ट पर लिखा– “मैंने ज़हर खा लिया…” मेटा ने 10 मिनट में पुलिस को भेजा अलर्ट, युवक की बची जान

Newsdesk Admin 19/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article बड़ी सर्जरी : 36 गढ़ में 41 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी
Next Article Balod Road Accident Balod Road Accident : ट्रक ने युवक को 400 मीटर और बाइक को 4 किमी तक घसीटा

You Might Also Like

अन्यघटना दुर्घटनादेश-दुनिया

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी सीमा से ऊपर, हर की पौड़ी के पास पहाड़ी दरकी; प्रशासन अलर्ट पर

05/08/2025
अन्यघटना दुर्घटनादेश-दुनियाधर्म

कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ यात्रा के दौरान भगदड़, 2 महिलाओं की मौत, कई श्रद्धालु घायल

05/08/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

कोयला व्यवसायी के बेटे को धमकी, कार से टक्कर मारने की कोशिश — पुलिस जांच में जुटी

05/08/2025
घटना दुर्घटनाराज्य

गुजरात में तेंदुए का कहर: रात में झोपड़ी से उठा ले गया 2 साल का मासूम, आम के बाग में मिला क्षत-विक्षत शव

04/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?