CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी सीमा से ऊपर, हर की पौड़ी के पास पहाड़ी दरकी; प्रशासन अलर्ट पर

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी सीमा से ऊपर, हर की पौड़ी के पास पहाड़ी दरकी; प्रशासन अलर्ट पर

By Newsdesk Admin
05/08/2025
Share

हरिद्वार | 5 अगस्त 2025
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते गंगा नदी ने रौद्र रूप ले लिया है। हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर चुका है और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। बीती रात करीब 1 बजे हर की पौड़ी से सटे भीमगोडा मार्ग पर एक बड़ा पहाड़ी हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Contents
  • पहाड़ी दरकने से वीआईपी मार्ग बाधित, हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट
  • लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ता जा रहा, गांवों को जारी की गई चेतावनी
  • चेतावनी स्तर पार, गंगा का जलस्तर 293.10 मीटर पहुंचा
  • प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को किया सक्रिय

पहाड़ी दरकने से वीआईपी मार्ग बाधित, हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

घटना स्थल हर की पौड़ी से कुछ ही कदम की दूरी पर है, जो कि न केवल श्रद्धालुओं का प्रमुख मार्ग है, बल्कि वीआईपी मूवमेंट के लिए भी अहम रूट माना जाता है। पहाड़ी दरकने से भारी मलबा सड़क पर जमा हो गया है, जिसके चलते आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने तुरंत बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया, लेकिन स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर पूर्व में चेतावनी के बावजूद लापरवाही का आरोप लगाया है।

लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ता जा रहा, गांवों को जारी की गई चेतावनी

हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी दी कि बीते दो दिनों से शहर और आस-पास के इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। पहाड़ों में भी बारिश जारी है, जिससे गंगा और अन्य सहायक नदियों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि नदी किनारे बसे गांवों को अलर्ट कर दिया गया है और ज़रूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

चेतावनी स्तर पार, गंगा का जलस्तर 293.10 मीटर पहुंचा

हरिद्वार के भीमगोडा बैराज पर गंगा का चेतावनी स्तर 293 मीटर तय है, लेकिन सोमवार दोपहर 12 बजे तक जलस्तर 293.10 मीटर दर्ज किया गया। मौसम विभाग और सिंचाई विभाग के अनुमान के अनुसार यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो शाम तक जलस्तर और भी बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ का खतरा गहरा सकता है।

प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को किया सक्रिय

गंगा किनारे बसे इलाकों में बनाई गई सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है। यूपी सिंचाई विभाग, स्थानीय प्रशासन, और आपदा प्रबंधन टीमें गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत व बचाव दलों को तैयार रखा गया है।

केटीयू में “स्क्रिप्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग” पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
Viral: बॉस से दुखी होकर टॉयलेट पेपर पर लिखा ऐसा इस्तीफा, लोगों का भर आया दिल
भिलाई निगम ने कलेक्टर को खुश करने की खानापूर्ति : महिंद्रा शोरूम का आधा अधूरा अतिक्रमण तोड़ा, शाम को फिर पार्क हुई गाड़ियां
बड़ी खबर : पूर्व IAS अनिल टूटेजा की गिरफ्तारी प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई आपत्ति, ACB और ED से मांगा स्पष्टीकरण, अगली सुनवाई 5 नवंबर को
CG News : तेज बारिश के बीच नाला पार कर रही कार “खिलौने” जैसी बही, देखिए विडियो, चालक ने कूद कर बचाई जान, SDRF टीम मौके पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?