CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद भी सक्रिय है गैंग, साढ़ू समेत 8 के खिलाफ रंगदारी में मुकदमा दर्ज

माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद भी सक्रिय है गैंग, साढ़ू समेत 8 के खिलाफ रंगदारी में मुकदमा दर्ज

By Newsdesk Admin
28/06/2025
Share

UP News: माफिया अतीक अहमद की मौत के बावजूद उसका गैंग अब भी जिले में सक्रिय बना हुआ है. इसी कड़ी में अतीक के साढ़ू इमरान अहमद समेत आठ लोगों के खिलाफ अवैध रूप से जमीन कब्जाने, फर्जी दस्तावेजों के जरिये बिक्री करने और पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में पूरामुफ्ती थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह मामला बमरौली उपहार निवासी मनोज कुमार भारतीया की पुश्तैनी जमीन से जुड़ा है. पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2001 में माफिया अतीक और उसके साढ़ू इमरान अहमद ने जमीन के असली मालिकों रामदास, शोभ लाल, राम आसरे और ओंकार  को अगवा कर बंधक बना लिया था. जान से मारने की धमकी देकर जमीन का बैनामा कूटरचित तरीके से सुरेश द्विवेदी के नाम करा लिया गया.

आरोपियों ने पिटाई कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी

बाद में 2003 में बैनामा निरस्त कराया गया, लेकिन जल्द ही जमीन का फर्जी हस्तांतरण फिर हरिश्चंद्र नामक व्यक्ति के नाम से कर दिया गया. इसके बाद कई बार जमीन का बैनामा हुआ और अंततः 2022 में इमरान अहमद ने मोहम्मद सलमान, मोहम्मद समीर और मोहम्मद नसीम को यह जमीन बेच दी. 5 मार्च 2025 को जब पीड़ित ने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपियों ने पिटाई कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की और धमकी दी कि भुगतान पर ही खेती-बाड़ी करने देंगे.

जिलाधिकारी प्रयागराज ने राजस्व विभाग से कराई जांच 

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रयागराज ने राजस्व विभाग से जांच कराई. रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने पर पूरामुफ्ती थाने में इमरान अहमद, हरिश्चंद्र, बीएल भारतीया, मोहम्मद सलमान, समीर, नसीम, मोहम्मद रहमान और राना सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है.

अश्विन का यू-ट्यब चैनल अब नहीं कवर करेगा CSK के मैच, IPL 2025 के बीच इस फैसले की वजह है बड़ी
Iran India LPG Tanker : ईरान ने भारत जा रहे दो एलपीजी जहाजों को दी मंजूरी, होर्मुज में फंसे टैंकरों के लिए बढ़ी राहत की उम्मीद
Maharastra Jharkhand इलेक्शन रिजल्ट : रुझानों में महायुति को भारी बढ़त, CM शिंदे-अजित पवार आगे, देवेंद्र फडणवीस पिछड़े, झारखंड में इंडी आगे, बीजेपी 31 सीटों पर आगे
MP Civil Service Rules 2026: सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, दो से अधिक बच्चों वाले होंगे अयोग्य
Chhattisgarh Defence Investment : रक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में निवेश का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?