CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balrampur Child Murder : अंधविश्वास की आग में मासूम की बलि: बीमार बेटे के लिए तीन साल के बच्चे की हत्या  

Balrampur Child Murder : अंधविश्वास की आग में मासूम की बलि: बीमार बेटे के लिए तीन साल के बच्चे की हत्या  

By Newsdesk Admin
17/07/2025
Share
Balrampur Child Murder
Balrampur Child Murder

सीजी भास्कर, 17 जुलाई। Balrampur Child Murder : बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बालक की बलि दे दी गई। 15 माह पहले बालक अचानक लापता हो गया था। लगातार जांच के बाद पुलिस ने बलि देने वाले राजू कोरवा(40) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ग्राम पंचायत चटनिया के कटईडीह का रहने वाला है। अपने बच्चे की बीमारी ठीक हो जाने के अंधविश्वास में उसने बलि देना स्वीकार किया है। आरोपित के बताए अनुसार पुलिस ने बालक की खोपड़ी बरामद की है। शरीर के हिस्से को आरोपित ने जला दिया था।

सामरी थाना क्षेत्र के ग्राम सबाग सुलुंगडीह निवासी बिरेन्द्र नगेसिया (24) बीते 29 मार्च 2024 को पत्नी और बच्चों के साथ महुआ फूल उठाने झलबासा जंगल गया था। वहीं पर झाला बनाकर वह निवास कर रहा था। यहीं से एक अप्रैल की सुबह उसका तीन वर्षीय पुत्र अजय नगेशिया लापता हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण की धारा के तहत प्रकरण पंजीकृत कर छानबीन शुरू की (Balrampur Child Murder)थी। विवेचना के दौरान संदेही के रूप में राजू कोरवा का नाम सामने आया था।

राजू कोरवा झाड़ फूक किया करता है। उसके पास लापता बालक के स्वजन गए थे। तब उसने बोला था कि बड़ा पूजा करना पड़ेगा तब बालक मिलेगा। इसकी जानकारी पुलिस को मिलने पर संदेही राजू से पूछताछ किया गया। पहली बार उसने पुलिस को गुमराह किया कि नशे की हालत में होने के कारण ऐसा बोल दिया था। तब उसे छोड़ दिया गया था लेकिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध थी।पुलिस द्वारा मुखबिर एवं गांव में लगातार लोगों के बीच रहकर सूचना संकलन किया जा रहा था।

इसी बीच राजू कोरवा को लेकर पुलिस को इनपुट्स मिला। इस बार उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया। उसने बलि देना स्वीकार कर लिया। आरोपित ने बताया कि मेरा बड़ा लड़का बचपन से ही मिर्गी बीमारी एवं मानसिक रूप से कमजोर (Balrampur Child Murder)है। उसे विश्वास था कि देवता को बच्चे की बलि देने पर उसका बेटा ठीक हो जाएगा। घटना दिनांक को बालक अजय नगेसिय अकेला दिखा। जिसे मिठाई बिस्किट का लालच देकर बहला फुसलाकर गोद में उठाकर अपने घर ले गया।

उसी दिन चाकू से बालक के गर्दन को काटकर हत्या कर दिया और शरीर के हिस्से को बोरा में भरकर बोड़ादह कोना नाला में ले जाकर उसी रात जला दिया तथा उसके सिर को तीन दिन तक अपने घर में छिपाकर रखा था। जब बालक के स्वजन, बच्चे को खोजने लगे तब उसने बच्चे के सिर को कपड़ा में लपेटकर बोड़दहा नाला के पास ले जाकर गड्‌ढा खोदकर दफन कर दिया और उपर से मिटटी पाटकर चार-पांच पत्थर ऊपर में रख दिया (Balrampur Child Murder)था। तहसीलदार सामरी की उपस्थिति में कब्र खोदकर बालक के सिर के हिस्से को बरामद किया गया।खोपड़ीनुमा हड्डी के अवशेष व घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त किया गया है।

ISBM University Woodball Gold: राष्ट्रीय वुडबॉल टूर्नामेंट में आईएसबीएम यूनिवर्सिटी की जीत, खिलाड़ियों ने दिलाया गोल्ड
Ruckus in Congress after organizational list : इस्तीफों की अटकलों से बढ़ी हलचल
CG खबर : मोबाइल की लत ने ली 6वीं के छात्र की जान, 12 साल के बच्चे ने लगाई फांसी
Bike Rider Death : बस्तर का सफर बना महिला बाइक राइडर की आखिरी यात्रा, ट्रेलर की टक्कर से 24 वर्षीय रिद्धि की मौत
Car Number Fraud: एक ही नंबर की दो कारें, मालिक के नाम कटे चालान और टोल; पुलिस जांच में जुटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections : 9 सितंबर को…

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?