CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balrampur Police Custody Death : स्वजन ने शव लेने से किया इनकार, विधायक बोले–पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं मैं

Balrampur Police Custody Death : स्वजन ने शव लेने से किया इनकार, विधायक बोले–पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं मैं

By Newsdesk Admin
10/11/2025
Share
Balrampur Police Custody Death
Balrampur Police Custody Death

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। बलरामपुर के धनंजय ज्वेलर्स में हुई चोरी के आरोपित उमेश सिंह की (Balrampur Police Custody Death) पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए शव लेने से इनकार कर दिया है। जिला अस्पताल के शवगृह के बाहर वाहन में उमेश का शव रखा गया है।

Contents
  • स्वजन डटे रहे अस्पताल परिसर में
  • विधायक बोले- निष्पक्ष जांच होगी
  • पुलिस बोली, बीमारी के कारण हुई मौत
  • चोरी मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

स्वजन का आरोप है कि पुलिस की पिटाई के कारण उमेश की मौत हुई। पुलिस अधिकारियों ने जांच एक सप्ताह में पूरी करने का आश्वासन दिया है, लेकिन परिजन तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों की जिम्मेदारी तुरंत तय की जाए।

स्वजन डटे रहे अस्पताल परिसर में

रविवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव को गृहग्राम भेजने की व्यवस्था की गई थी। (Postmortem in Presence of Magistrate) हालांकि, स्वजन शव ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए और अस्पताल परिसर में ही रात गुजार दी। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, वे शव नहीं ले जाएंगे।

विधायक बोले- निष्पक्ष जांच होगी

सीतापुर विधायक (MLA Ramkumar Toppo Statement) रामकुमार टोप्पो ने कहा कि अगर कहीं भी लापरवाही या अत्याचार हुआ है, तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मृतक के स्वजन से बातचीत कर उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया और कहा कि वे इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

विधायक ने यह भी बताया कि उन्होंने पोस्टमार्टम न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कराए जाने का आग्रह किया था, ताकि किसी प्रकार का संदेह न रहे। उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

पुलिस बोली, बीमारी के कारण हुई मौत

पुलिस अधिकारियों ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मृतक उमेश सिंह (Balrampur Police Custody Death) पिछले एक वर्ष से सिकलसेल की बीमारी से ग्रसित था और दस बार अस्पताल में भर्ती हो चुका था। उसे दो बार रक्त भी चढ़ाया गया था। पुलिस का कहना है कि रविवार की भोर में जेवरों की बरामदगी से लौटते वक्त उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

चोरी मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

धनंजय ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नकना निवासी उमेश सिंह भी शामिल था। बाकी आठ आरोपितों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Gaur Poaching Case Chhattisgarh : गौर के अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, वन विभाग ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Chhattisgarh High Court : पदोन्नति के बाद अचानक बदला आदेश, हाईकोर्ट ने डिमोशन पर लगाई रोक, विभाग से मांगा जवाब
Raipur E-Rickshaw Registration Campaign : थमेगा बिना नंबर के ई-रिक्शा का पहिया, 5 की रात 8 बजे के बाद सड़कों पर उतरी तो होगा बड़ा एक्शन
Ratanpur Maa Mahamaya Temple: शारदीय नवरात्रि की घटस्थापना, मां महामाया दरबार में ज्योति प्रज्ज्वलित; 9 दिनों तक नहीं बदले जाएंगे वस्त्र
कोरबा में राजमिस्त्री की हत्या, आंगन में मिली लाश:सिर और शरीर पर धारदार हथियार से वार..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Controversy over religious video : एआई से बने आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Controversy over religious video

Pawan Khera Targets RSS in Raipur : बोले- आजादी की लड़ाई में नहीं रहा कोई योगदान

Pawan Khera Targets RSS in Raipur

Bloody clash over old enmity in Bilaspur : पिकअप से 2 युवकों को कुचलने की कोशिश

Bloody clash over old enmity in Bilaspur

Congress Protests Demolition : रायपुर विधायक कॉलोनी के लिए गरीबों के घर तोड़ने पर भड़की कांग्रेस

Congress Protests Demolition

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?