CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 6 महीने के लिए अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक? नरेश टिकैत ने कर दी बड़ी मांग

6 महीने के लिए अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक? नरेश टिकैत ने कर दी बड़ी मांग

By Newsdesk Admin
29/04/2025
Share

29 अप्रैल 2025 :

UP Politics News: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें वह पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद भारत सरकार द्वारा सिंधु नदी का पानी रोकने को लेकर अपना बयान देते नजर आ रहे है. बयान वायरल होने के बाद आज एक बार फिर चौधरी नरेश टिकैत अपने बयान को लेकर चर्चाओं में है.

उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर कहा की, सरकार आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए 6 महीने के लिए धार्मिक यात्राओं को बंद कर दें. अमरनाथ यात्रा, वैष्णो देवी यात्रा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए. जिससे वहां का रोजगार बेरोजगार हो जायेगा और फिर वो सबक लेकर सभी यात्रियों की सुरक्षा जिम्मेदारी लेंगे.

मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया- नरेश टिकैत

बता दे की कल चौधरी नरेश टिकैत का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमे नरेश टिकैत कह रहे हैं कि, नदी का पानी बंद करना हम सही नहीं मानते हैं. गलती कुछ लोग करते हैं और भुगताना लाखों लोगों को पड़ता है. नरेश टिकैत की इस वीडियो के वायरल होने के बाद आज जब मुजफ्फरनगर में मीडिया ने उनसे बात की तो उन्होंने सीधे-सीधे कहा कि, उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है और अगर फिर भी कुछ बात किसी को महसूस हुई होगी तो हम उसके लिए खेद जताते हैं.

उन्होंने कहा कि, हम तो भारत के साथ हैं. नरेश टिकैत ने कहा कि हमने तो कहा था कि पानी पर सभी का अधिकार है. उसमें जीव जंतु भी है. पानी रोक कर बातचीत नहीं होनी चाहिए. वहां जो कुछ भी हुआ बहुत गलत हुआ और हम तो दिल से बहुत दुखी हैं. इतना बड़ा अन्याय हमने आज तक नहीं देखा. आतंकवादी समाज के विपरीत हैं. दिल तो उनके भी होगा, उन्हें भी सोचना चाहिए कि निर्दोष लोगों की हत्या की गई है. उनका उद्देश्य क्या है? गोली तो किसी को नहीं देखी उनका काम तो आतंक फैलाना है. वह पैदा ही इसलिए हुए हैं कि दहशत और आतंक फैलाएं. वह लोग धार्मिक यात्रा पर गए थे और उनकी हत्या कर दी. हमने तो हमेशा गलत का विरोध किया है.

पानी तो अनमोल रत्न है- नरेश टिकैत

नरेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत में आगे बताया कि, सच बात तो ये है कि हमें तो उसका पता ही नहीं कहां से पानी निकल रहा है और कहां जा रहा है. पानी की सही कदर तो किसान जानता है. हमने तो यही कहा कि पशु, पक्षी, जानवर हर कोई पानी के बिना अधूरे हैं. पानी तो अनमोल रत्न है. इसकी कीमत किसान जानता है. मैंने तो कल इतनी सी बात कही थी लेकिन मेरी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश कर दिया. जैसे कोई हम असामाजिक तत्व हो और देश के गद्दार हो. हमें तो बहुत शर्म महसूस हुई कि हमारी बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया.

उन्होंने आगे कहा कि, मैंने बाद में खेद भी जताया कि हमें ऐसा नहीं कहना चाहिए था. मुंह से ऐसी बात निकल गई. किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसलिए हमने अपनी बात वापस ले ली. इस घटना के बाद पूरा भारत एक साथ है. सरकार एक अच्छा कदम उठाए सब साथ है. सरकार के साथ पूरा भारत खड़ा है.

आज सरकार के पास क्या सामान नहीं है, फिर इतनी देरी क्यों हो रही है. वहां कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ चूक तो हुई है. कश्मीर में आतंकवाद कैसे और किसकी मदद से पनप रहा है? कौन सा देश इस आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है? जब भी इस तरह की घटनाएं होती हैं तो सभी की निगाहें पाकिस्तान की तरफ ही जाती है. इसलिए पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित किया जाना चाहिए. जब ही उन्हें सबक मिलेगा. हम किसी मजहब के खिलाफ नहीं है.

याचिकाकर्ता ने पटाखों से हवा शुद्ध होने का दावा किया, सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी देकर खारिज की याचिका
जमीन घोटाला: रॉबर्ट वाड्रा ने ED पूछताछ से बनाई दूरी, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
हॉलीवुड से आया था Rani Mukerji को बुलावा, शाह रुख खान की फिल्म की वजह से ठुकरा दिया था ऑफर
6 घंटे में बिहार पुलिस की बड़ी सफलता: 8 लाख की फिरौती के लिए अगवा युवक को जंगल से किया गया रेस्क्यू!
रिकॉर्डिंग में छेड़छाड़ की आशंका, अब सिर्फ 45 दिन तक ही सुरक्षित रहेंगे चुनाव के वीडियो और फोटो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Coal Depot Protest
Bilaspur Coal Depot Protest : ग्रामीणों का हल्ला बोल, भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी

Bilaspur Coal Depot Protest : उप सरपंच बसंत…

Chain Snatching Case Solved
Chain Snatching Case Solved : बुजुर्ग से मां-बेटे ने छीनी ढाई लाख की चेन

Chain Snatching Case Solved:पुलिस ने लोगों से सुबह…

Takhaptur CMO Car Accident : सीएमओ की कार ने ली दो महिलाओं की जान

CMO Car Accident :घटना की सूचना मिलते ही…

Eklavya Residential School Protest
Eklavya Residential School Protest : भोजन और सुविधाओं को लेकर छात्रों का आक्रोश, प्राचार्य हटाने की मांग

Eklavya Residential School Protest : SDM तुलाराम भारद्वाज…

Agriculture Center Sealed
Agriculture Center Sealed : एक्सपायरी कीटनाशक बेचते पकड़ा गया कृषि केंद्र

Agriculture Center Sealed :कृषि विभाग ने किसानों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?