CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तुर्किए हो या चीन-पाकिस्तान, भारत ने बनाया दुनिया के सभी ड्रोनों का काल ‘भार्गवास्त्र’; देखें सफल परीक्षण की झलक

तुर्किए हो या चीन-पाकिस्तान, भारत ने बनाया दुनिया के सभी ड्रोनों का काल ‘भार्गवास्त्र’; देखें सफल परीक्षण की झलक

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share

14 मई 2025


Bhargavastra Anti Drone System: भार्गवास्त्र को समुद्र तल से 5000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के अलावा अलग-अलग इलाकों में तैनाती के लिए डिजाइन किया गया है.


Bhargavastra Anti Drone System: भारत ने बुधवार (14 मई 2025) को ओडिशा के गोपालपुर में स्वदेशी एंटी ड्रोन सिस्टम ‘भार्गवास्त्र’ का सफल परीक्षण किया. यह एक साथ मल्टीपल ड्रोन पर प्रहार करने में सक्षम है. भार्गवास्त्र को सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) की ओर से डिजायन किया गया है. यह परीक्षण पाकिस्तान के साथ सीजफायर समझौते के कुछ दिनों बाद किया गया है. 


बड़े पैमाने पर ड्रोन हमलों को रोकने में होगा सक्षम
ओडिशा के गोपालपुर में 13 मई 2025 को आर्मी एयर डिफेंस (एएडी) के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में रॉकेट के तीन परीक्षण किए गए. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दो परीक्षण एक-एक रॉकेट दागकर किए गए. वहीं एक परीक्षण दो सेकंड के भीतर साल्वो मोड में दो रॉकेट दागकर किया गया. रिपोर्ट के अनुसार सभी रॉकेट ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया और आवश्यक लॉन्च पैरामीटर हासिल किए, जो बड़े पैमाने पर ड्रोन हमलों को रोकने में सक्षम होगा.


6-10 किमी दूर से ही कर लेगा दुश्मन की पहचान
भार्गवास्त्र एक बहुस्तरीय एंटी ड्रोन प्रणाली है, जो तेजी से आने वाले कई ड्रोन का पता लगाकर उसे नष्ट करने में सक्षम है. यह उपलब्धि भारत की आत्मनिर्भर रक्षा नीति और मेक इन इंडिया मिशन की सफलता को दर्शाती है. यह एंटी ड्रोन सिस्टम 6 से 10 किलोमीटर दूर से उन ड्रोनों का पता लगा सकती है, जिनमें इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल/इन्फ्रारेड (EO/IR) सेंसर, रडार और RF रिसीवर लगे हुए हों. वहीं भार्गवास्त्र 2.5 किमी की दूरी पर ड्रोनों को नष्ट कर सकती है, जिसमें 20 मीटर का घातक दायरा है.  


चीन-तुर्किए के ड्रोनों की खैर नहीं
भार्गवास्त्र को समुद्र तल से 5000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के अलावा अलग-अलग इलाकों में तैनाती के लिए डिजाइन किया गया है. यह ड्रोन सिस्टम भारतीय सेना की जरूरतों को पूरा कर सकता है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस तरह से पाकिस्तान ने तुर्किए और चीन के ड्रोन का इस्तेमाल किया, उससे साफ हो गया है कि आने वाले समय में भारत को नए ड्रोन तकनीक को विफल करने की जरूरत पड़ेगी.

छत्तीसगढ़ में जल्द जारी होगा सीएम हेल्पलाइन नंबर, अब 24×7 दर्ज होंगी शिकायतें
शेयर बाजार लुढ़कता रहा, अब SECI ने कहा- “नहीं करेंगे जांच…..❗” अडानी केस को लेकर बाजार में कोहराम, एक ही झटके में 5.35 लाख करोड़ डूबे, बैंकों के शेयर भी गिरे
Trains Cancelled 🛑 यात्रीगण कृपया ध्यान दें त्यौहारी सीजन में रेलवे ने फिर बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, एक साथ इन ट्रेनों को किया रद्द, कई ट्रेनों के बदले रूट
Showroom Fire : देखते ही देखते आग का गोला बना शोरूम, छत से छत जोड़कर बचाई गई लोगों की जान
डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का विधायक रिकेश सेन ने किया भूमिपूजन, देवधाम, सिंधू भवन और सब्जी मंडी का होगा काया कल्प
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Weather
CG Weather : छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कोरबा में आकाशीय बिजली से 3 किसानों की मौत, नाले में बही कार से दंपती लापता

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह…

Gurugram Double Death Case
Double Death Case : डबल डेथ केस में नया मोड़, पिता बोले- जांच पूरी होने से पहले बेटे को हत्यारा बताना गलत

गुरुग्राम के चर्चित डबल डेथ केस में नया…

Raigarh Crime
Raigarh Crime : रायगढ़ में तीर-धनुष और कत्ता लेकर गांव में मचा रहा था आतंक, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक…

CG News
CG News : उफनते नाले में बही कार, अरपा नदी में मिला युवक का शव, बारिश के बीच बढ़े हादसे

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा…

Malaria Outbreak
Malaria Outbreak : कांकेर में मलेरिया का कहर, सरकारी छात्रावास के 2 मासूमों की मौत, 11 बच्चे संक्रमित मिले

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?