CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई : महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 7 में हुआ शानदार गरबा–रास का आयोजन, माँ के जयकारे और सनातन धर्मी नारों से गूंज उठा प्रांगण

भिलाई : महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 7 में हुआ शानदार गरबा–रास का आयोजन, माँ के जयकारे और सनातन धर्मी नारों से गूंज उठा प्रांगण

By Newsdesk Admin 09/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 09 अक्टूबर।‌ क्षत्रिय कल्याण सभा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा भवन प्रांगण में सनातनी युवक युवतियों, महिलाओं के द्वारा माँ जगदंबे के मंदिर के सामने गरबा कर माँ की आराधना की गई। इस दौरान माँ के जयकारे और सनातन धर्मी नारों से प्रांगण गुंजायमान हो गया।

गौरतलब हो कि ‘गरबा नृत्य’ गुजराती संस्कृति है माँ की आराधना करने की, लेकिन भारत के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी बड़े यह नृत्य उल्लास और उत्साह के साथ किया जाता है। महाराणा प्रताप भवन में भी इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए गरबा आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों को खिचड़ी और पूरी हलवा का प्रसाद भी वितरित किया गया। महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के साथ-साथ समाज की अन्य सदस्यों ने भी पूरी ऊर्जा और भक्ति के साथ इस आयोजन में भाग लिया ।

नवरात्रि का पर्व प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ शक्ति की उपासना कर मनाया जा रहा है। श्रद्धालुजनों द्वारा नियमित भोग का अर्पण होता है जिसे बाद में प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाता है। महाराणा प्रताप भवन में चित्रकारी, मेहंदी, रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं जिसमें बच्चे और बड़े मिलकर प्रतियोगिता का हिस्सा बन रहे हैं। कला और संस्कृति को संरक्षित रखने के कार्य में अपनी पुनीत सहभागिता प्रदान कर रहे हैं। माता के मंदिर में भजन कार्यक्रम भी क्षत्रिय कल्याण सभा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा पंचमी के दिन आयोजित किया गया जिसमें माता को श्रृंगार सामग्री , फल–फूल, मिठाई, चुनरी आदि का अर्पण कर उनकी ओली भी भरी गई। सबके सुख और समृद्धि की कामना के साथ माता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे ऐसी प्रार्थना की गई।

You Might Also Like

Imran Khan Judiciary Row 2026: जेल से इमरान का बड़ा हमला, ‘जजों ने बेच दिया जमीर’ बयान से मचा सियासी भूचाल

Nirei Mata Temple Navratri 2026: साल में सिर्फ 5 घंटे खुला दरबार, पहाड़ियों में उमड़ा आस्था का सैलाब

India Fast Bowler Yorker Specialist : 5 साल बाद वापसी का मौका! IPL 2026 में चमकेंगे ‘यॉर्कर किंग’ टी. नटराजन, Team India में एंट्री की फिर उम्मीद

Eid Namaz Timing : चांद के साथ आई खुशियों की सौगात: नमाज, फितरा और गले मिलकर मनाई जा रही ईद

Navratri Special Train 2026 : नवरात्रि में आसान होगा मां बम्लेश्वरी का दर्शन, 6 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन, 63 स्टेशनों पर ठहराव

Newsdesk Admin 09/10/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Literacy Mission 2026: अधूरी पढ़ाई से नई शुरुआत तक, बस्तर में फिर जगी सीखने की लौ

सीजी भास्कर 23 मार्च Bastar Literacy Mission 2026…

Tatiri Song Controversy 2026: ‘टटीरी’ गाने पर बड़ी कार्रवाई, 857 लिंक हटे, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सख्ती बढ़ी

Tatiri Song Controversy 2026 : Haryana में सिंगर…

Imran Khan Judiciary Row 2026: जेल से इमरान का बड़ा हमला, ‘जजों ने बेच दिया जमीर’ बयान से मचा सियासी भूचाल

Imran Khan Judiciary Row 2026 : Imran Khan…

Budgam Iran Support 2026: बडगाम में इंसानियत के नाम पर दान, विधायक ने एक महीने की सैलरी देने का किया ऐलान

Budgam Iran Support 2026 : Budgam में एक…

New York Airport Crash 2026: रनवे पर टकराए विमान और फायर ट्रक, अफरा-तफरी में 2 की मौत, 70+ घायल

New York Airport Crash 2026 : LaGuardia Airport…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Imran Khan Judiciary Row 2026: जेल से इमरान का बड़ा हमला, ‘जजों ने बेच दिया जमीर’ बयान से मचा सियासी भूचाल

23/03/2026
छत्तीसगढ़धर्म

Nirei Mata Temple Navratri 2026: साल में सिर्फ 5 घंटे खुला दरबार, पहाड़ियों में उमड़ा आस्था का सैलाब

23/03/2026
India Fast Bowler Yorker Specialist
खेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

India Fast Bowler Yorker Specialist : 5 साल बाद वापसी का मौका! IPL 2026 में चमकेंगे ‘यॉर्कर किंग’ टी. नटराजन, Team India में एंट्री की फिर उम्मीद

22/03/2026
धर्म

Eid Namaz Timing : चांद के साथ आई खुशियों की सौगात: नमाज, फितरा और गले मिलकर मनाई जा रही ईद

21/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?