CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Government Order : सरकार का सख्त मैसेज, हफ्ते के दो दिन दफ्तर में अफसरों की मौजूदगी अनिवार्य, लापरवाही पर सीधे कार्रवाई

Chhattisgarh Government Order : सरकार का सख्त मैसेज, हफ्ते के दो दिन दफ्तर में अफसरों की मौजूदगी अनिवार्य, लापरवाही पर सीधे कार्रवाई

By Newsdesk Admin
06/02/2026
Share
Chhattisgarh Government Order
Chhattisgarh Government Order

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के सचिव अविनाश चम्पावत ने आदेश (Chhattisgarh Government Order) जारी कर राज्य के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। आदेश के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को सभी राजपत्रित व अराजपत्रित अधिकारी अपने मुख्यालय या कार्यालय में रहेंगे। इन निर्देशों का पालन नहीं करने पर इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा।

Contents
  • फील्ड विजिट के लिए तय दिन
  • विशेष हालात में ही मिलेगी छूट

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन दो दिनों के दौरान कार्यालयीन नस्तियों (Files) का निराकरण, विभागीय समीक्षा और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता में किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि जनता से जुड़े मामलों में देरी न हो और फाइलें बिना कारण लंबित न रहें।

सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने आदेश में यह भी उल्लेख किया है कि शासन के संज्ञान में आया है कि कई विभागों में अधिकारियों के लगातार क्षेत्र भ्रमण और दौरों के कारण न सिर्फ कार्यालयीन कार्य प्रभावित (Chhattisgarh Government Order) हो रहा है, बल्कि आम जनता से मुलाकात का समय भी अनियमित हो गया है। इसी वजह से प्रशासनिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया है।

फील्ड विजिट के लिए तय दिन

आदेश के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को ही क्षेत्रीय निरीक्षण, इंस्पेक्शन और अन्य बाह्य कार्य किए जाएंगे। अधिकारियों को अपने दौरा कार्यक्रम इन्हीं दो दिनों में निर्धारित करने होंगे, ताकि कार्यालय और मैदानी कार्यों के बीच संतुलन बना रहे।

विशेष हालात में ही मिलेगी छूट

अत्यावश्यक कार्य, कानून-व्यवस्था की स्थिति या वरिष्ठ कार्यालय द्वारा बुलाई गई बैठकों की दशा में ही इस तय समय-सारणी में बदलाव (Chhattisgarh Government Order) मान्य होगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार का उल्लंघन होने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासनिक हलकों में इस आदेश को सरकारी कामकाज में जवाबदेही बढ़ाने और जनता को समय पर राहत दिलाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

धमतरी में सामूहिक विवाह: 63 जोड़ों ने लिए फेरे, CM की अनुपस्थिति पर नाराजगी
Jashpur Plane Crash : जशपुर में दर्दनाक विमान हादसा, आरा पहाड़ से टकराकर निजी विमान क्रैश
Osaka World Expo 2025 में CG की धमाकेदार एंट्री, CM विष्णु देव का 10 दिवसीय जापान-दक्षिण कोरिया दौरा शुरू
पांच साल घोटालों की सरकार चलाने वाले भूपेश बघेल का सवाल उठाना शोभा नहीं देता – तोखन साहू, दुर्ग साहू समाज के परिचय सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री
Chhattisgarh Winter Session: नए विधानसभा भवन में शीतकालीन सत्र की शुरुआत, पहले ही दिन विपक्ष का बहिष्कार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh CEO Suspended : ट्रांसफर आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, 3 जनपद सीईओ निलंबित
Chhattisgarh CEO Suspended : ट्रांसफर आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, 3 जनपद सीईओ निलंबित

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने तीन अधिकारियों…

Dongargarh Double Murder : घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी पर भी जानलेवा हमला
Dongargarh Double Murder : घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी पर भी जानलेवा हमला

घर में घुसकर धारदार हथियार से किए गए…

Chhattisgarh Sugarcane Price : साय सरकार ने गन्ने का भाव 355 से बढ़ाकर 425 रुपए किया, पंजाब के बाद देश में सबसे ज्यादा दर
Chhattisgarh Sugarcane Price : साय सरकार ने गन्ने का भाव 355 से बढ़ाकर 425 रुपए किया, पंजाब के बाद देश में सबसे ज्यादा दर

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों (Chhattisgarh Sugarcane Price) को…

Abhijeet Deepke Detained : फ्लाइट से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक भी कस्टडी में, 250 ट्रेनें रद
Abhijeet Deepke Detained : फ्लाइट से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक भी कस्टडी में, 250 ट्रेनें रद

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

Free Bus Travel
Free Bus Travel : छत्तीसगढ़ में 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बस में मुफ्त सफर, 8 हजार से ज्यादा पास जारी

Free Bus Travel : रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?