CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kidnapping Case Raigarh : दिनदहाड़े उठा ले गए युवक को, गांव के बाहर बेरहमी से पीटा, मोबाइल लूटकर छोड़ गए – पुलिस ने दबोचे आरोपी

Kidnapping Case Raigarh : दिनदहाड़े उठा ले गए युवक को, गांव के बाहर बेरहमी से पीटा, मोबाइल लूटकर छोड़ गए – पुलिस ने दबोचे आरोपी

By Newsdesk Admin
06/02/2026
Share
Kidnapping Case Raigarh
Kidnapping Case Raigarh

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में अपहरण, मारपीट और लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Kidnapping Case Raigarh) किया है। यह कार्रवाई शशि मोहन सिंह के निर्देश पर की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बोलेरो वाहन, लूटा गया मोबाइल और मारपीट में प्रयुक्त डंडा भी जब्त किया है।

Contents
  • गिरफ्तार आरोपी:
  • एसएसपी का सख्त संदेश

पुलिस के अनुसार, पीड़ित प्रीतराम चौहान (19 वर्ष), निवासी ग्राम रायकेरा ने 5 फरवरी 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट (Kidnapping Case Raigarh) दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 4 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे वह गांव में मौजूद था, तभी रोहित दास महंत, हलधर राठिया और उनका साथी राजु यादव बोलेरो वाहन से वहां पहुंचे। तीनों ने जबरन उसे पकड़कर गाड़ी में बैठाया और रास्ते भर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

आरोपियों ने युवक को रायकेरा से ग्राम कया ले जाकर वाहन से उतारा और लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पीटा। आरोप है कि शराब बिक्री करने वालों की मुखबिरी करने की शंका और पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। मारपीट के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी, उसका मोबाइल फोन लूट लिया और रस्सी से बांधकर गांव के पास छोड़कर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 42/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को रायकेरा से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

रोहित दास महंत (40 वर्ष), निवासी रायकेरा डोंगरीपारा

हलधर राठिया (30 वर्ष), निवासी रायकेरा डोंगरीपारा

राजु यादव (33 वर्ष), निवासी ग्राम सिंघनपुर, थाना कोसीर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़

पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी रोहित से महिंद्रा बोलेरो निओ वाहन, हलधर से लूटा गया ओप्पो मोबाइल (कीमत लगभग 10 हजार रुपये) और राजु से लकड़ी का डंडा बरामद (Kidnapping Case Raigarh) किया है। लूट की पुष्टि होने पर प्रकरण में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि अपहरण, मारपीट और लूट जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस कठोर कार्रवाई जारी रखेगी।

बारात में बैंड बाजा के साथ नाच रहे थे बाराती, पीछे घोड़ी पर सवार NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष दूल्हे की अचानक हो गई मौत, देखिए विडियो
Chhattisgarh Monsoon Update : उमस से बढ़ी परेशानी, अगले 24 घंटे में बारिश और तेज हवाओं के आसार
🔵 आनलाईन कारोबार के नाम पर किराये का फ्लैट ले चल रहा था सैक्स रैकेट 🛑 भिलाई के आधा दर्जन से ज्यादा लड़कों को एमपी पुलिस ने धरदबोचा 🛑 सैक्स रैकेट के साथ Online कारोबार भी जांच के दायरे में
Police Vehicle Safety in Chhattisgarh: पथराव के डर से अब पुलिस की गाड़ियों पर चढ़ रही लोहे की जालियां
Balrampur Custodial Death Case : चोरी के आरोपित की पुलिस हिरासत में मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में तोड़ा दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rural Protest
Rural Protest : सड़क बनी ‘तालाब’, बीच सड़क पर बैठकर नहाने लगा ग्रामीण

सीजी भास्कर, 01 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले के…

Iron Theft BSP
Iron Theft BSP : बीएसपी में कथित लोहा चोरी पर विधानसभा तक पहुंची लड़ाई, विधायक रिकेश सेन ने सीबीआई जांच की मांग की

भिलाई नगर, 01 जुलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस ने शादी का…

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?