CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कल छत्तीसगढ़ में तय होंगे भाजपा अध्यक्ष, किरणदेव रिपीट होंगे या बदले जाएंगे कल ही बताएंगे विनोद तावड़े, नितिन नबीन पहुंचे रायपुर, नामांकन प्रक्रिया बाद सुबह से दोपहर तक रायशुमारी, इसके बाद होगी घोषणा

कल छत्तीसगढ़ में तय होंगे भाजपा अध्यक्ष, किरणदेव रिपीट होंगे या बदले जाएंगे कल ही बताएंगे विनोद तावड़े, नितिन नबीन पहुंचे रायपुर, नामांकन प्रक्रिया बाद सुबह से दोपहर तक रायशुमारी, इसके बाद होगी घोषणा

By Newsdesk Admin
16/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 जनवरी। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से नबीन अचानक मौजूदा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह के घर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर बातचीत हुई और फिर नबीन प्रदेश कार्यालय के लिए निकल गए। अब किरणदेव रिपीट होंगे या बदले जाएंगे, इसका ऐलान करने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रायपुर आएंगे।

आपको बता दें कि 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर देगी। आज इसे लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी होनी है। इसके लिए नितिन नबीन रायपुर पहुंचे हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी नामांकन प्रक्रिया के वक्त प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही मौजूद रहे। सारा खेल नामांकन की प्रक्रिया पर टिका है। अगर नामांकन आए तो अपना नाम देने वाले नेताओं में से अध्यक्ष चुना जाएगा हालांकि ऐसी परंपरा भाजपा में नहीं है। अब तक प्रदेश में सर्वसम्मति से नाम तय होते रहे हैं। संगठन के अनुसार एक चर्चा पिछड़ा वर्ग से अध्यक्ष चुने जाने की भी है।

आसन्न निकाय चुनाव के मद्देनजर पार्टी किसी ओबीसी चेहरे को कमान दे सकती है। दूसरी तरफ रायपुर पहुंचे नितिन नबीन ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि आज नामांकन की प्रक्रिया संगठन में होगी। नामांकन आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि किसे अध्यक्ष बनाया जाएगा।

प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े विशेष तौर पर इसके लिए रायपुर आ रहे हैं। चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी राजधानी में ही हैं।

मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव अगर अध्यक्ष पद से हटाए जाते हैं तो उन्हें साय कैबिनेट के विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि बस्तर से एक और मंत्री लाने के लिए किरणदेव को मंत्री पद दिया जा सकता है। चर्चा ये भी है कि बिलासपुर से अमर अग्रवाल भी मंत्री बनाए जा सकते हैं।

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में नामांकन पश्चात कल सुबह 8 बजे से प्रदेश अध्यक्ष के लिए चयन प्रक्रिया शुरू होगी। रायशुमारी के बाद प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी विनोद तावड़े कल दोपहर तक नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। कल सुबह से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चुनावी प्रक्रिया को लेकर संगठन के सभी पदाधिकारी, मुख्यमंत्री, सभी केबिनेट मंत्री और विधायक दल 11 बजे तक पहुंचेगा। बैठक में चुनावी प्रक्रिया पूरी करते हुए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

Political Party Deregistration :  छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच समेत छत्तीसगढ़ की 9 राजनीतिक पार्टियों की मान्यता खतरे में
Post Poll Violence Bengal : बंगाल में जीत के बाद ‘रक्तचरित्र’, टीएमसी दफ्तरों में आगजनी और तोड़फोड़
West Bengal Election High Profile Seat : भवानीपुर की सड़कों पर उतरीं ममता, नामांकन के बहाने दिखाया शक्ति प्रदर्शन; शुभेंदु से सीधी टक्कर
कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर आज, कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक शुरू, सचिन पायलट की प्रदेश के नेताओं से चर्चा जारी
NAN Scam : रायपुर से दिल्ली ले गई ईडी टीम, आलोक शुक्ला और अनिल टूटेजा से नई सिरे से पूछताछ शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Black Marketing Action
Fertilizer Black Marketing Action : कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन! 275 बोरी यूरिया जब्त, किसानों से खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी

सीजी भास्कर, 05 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ…

School Uniform Quality
School Uniform Quality : स्कूल गणवेश की गुणवत्ता पर सरकार का बड़ा दावा, 100% जांच के बाद ही हो रही सप्लाई

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Shyama Prasad Mukherjee Statue
Shyama Prasad Mukherjee Statue : छत्तीसगढ़ के 32 शहरों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Dumartarai Wholesale Market Phase 2
Dumartarai Wholesale Market Phase 2 : आज मुख्यमंत्री साय करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Bilaspur Conversion Row
Bilaspur Conversion Row : IMA सभा भवन में मतांतरण के आरोप पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने FIR की उठाई मांग

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  शहर के सीएमडी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?