CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के व्यवसायी से ठगी, 10 हजार में खरीदी पेन ड्राइव, सभी में अंदर स्टोरेज चिप ही नहीं, प्लानिंग के साथ दो युवकों ने पहनाई टोपी

भिलाई के व्यवसायी से ठगी, 10 हजार में खरीदी पेन ड्राइव, सभी में अंदर स्टोरेज चिप ही नहीं, प्लानिंग के साथ दो युवकों ने पहनाई टोपी

By Newsdesk Admin
14/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 14 दिसंबर। दुकान के सामने स्टाल लगा कर 3 हजार किराया और 5 प्रतिशत कमीशन का लालच देकर दो युवकों ने कोहका के एक दुकानदार को चंद घंटे के भीतर ऐसा चूना लगाया कि पुलिस वाले भी हैरान रह गए। मामला दुर्ग जिला के भिलाई अंतर्गत स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि राजू माहेश्वरी (52 वर्ष) निवासी सड़़क 12 सेक्टर-1 भिलाई की कृपाल नगर कोहका में माहेश्वरी डोर हाउस नामक दुकान है। घटना दिवस उसकी दुकान पर दोपहर 1 बजे एक युवक आया और अपना नाम संजय पारासर बताते हुए बोला कि उसकी दुकान के सामने 10 दिन के लिए तीन बाई तीन फिट का स्टल लगाकर वह पेन ड्राइव बेचना चाहता है, बदले में वह 3 हजार रूपये किराया तथा प्रति पेन ड्राइव बिक्री होने पर 5 फीसदी कमीशन भी देगा।

राजू को उसका प्रपोजल पसंद आया और दुकान भी लग गई। इनकी बातचीत हो ही रही थी तभी एक अन्य लड़़का आया और 500 रूपये का चिल्हर मांगा। राजू माहेश्वरी ने उसे बोला चिल्हर नहीं है। तब वह पेन ड्राइव वाले लड़़के से पूछा कि पेन ड्राइव कितने का दे रहे हो? संजय पारासर बोला कि 1400 रूपये की एक पेन ड्राइव है। उस लड़के ने बताया कि उसका नाम सत्येन्द्र सोलंकी है तथा सुपेला में उसकी मोबाईल दुकान है, जिसके लिए 10 नग पेन ड्राइव खरीदना है। सत्येन्द्र सोलंकी ने संजय पारासर को एडवांस के तौर पर एक हजार रूपये देने लगा तो संजय ने सत्येन्द्र को बोला कि मैं तुमको नही बेंच सकता। यह दुकान वाला तुमको पेन ड्राइव देगा, तब सत्येन्द्र सोलंकी मुझे एक हजार रूपये दिया और बाकी रूपये लेकर आता हूं बोलकर चले गया।

राजू माहेश्वरी ने पुलिस को बतिया कि थोड़ी देर में संजय जिसने सामने स्टाल लगाया था वह आया और राजू से बोला कि मैं ज्यादा देर तक नहीं रूक सकता। आप 1,200 रूपये के भाव में प्रति पेन ड्राइव को खरीद लो और सत्येन्द्र सोलंकी को 1,400 रूपये के भाव से बिक्री कर देना। संजय की बातों में आकर 8 नग पेन ड्राइव KINGSTON कम्पनी का 10 हजार रूपये में उसने खरीद लिया। बकाया 4 सौ रूपये सोमवार को आकर देता हूं बोल कर संजय भी निकल गया। काफी इंतजार के बाद जब राजू ने सत्येन्द्र सोलंकी के मोबाईल पर फोन किया तो उसका मोबाईल बंद था। संजय पारासर का मोबाईल भी बंद था। तब राजू ने पेन ड्राइव को खोलकर देखा तो पेन ड्राइव में चिप ही नहीं थी। संजय परासर एवं सत्येन्द्र सोलंकी ने मिली-भगत कर उसे नकली पेन ड्राइव को असली बताकर 10 हजार रूपये की ठगी कर ली। पुलिस ने संजय पारासर और सत्येंद्र सोलंकी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 61(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत
Congress leader’s son’s murder revealed : 3 आरोपी गिरफ्तार, कारोबार और रंजिश बनी मर्डर की वजह
Facebook Love Trap Crime : फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्यार के नाम पर दुष्कर्म
Railway Track Dead Body : रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवक की लाश, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
रिश्ता हुआ शर्मसार…❗चाचा Uncle ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान
Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान

अक्टूबर से दिसंबर के बीच नॉर्थ इंडियन ओशन…

Hasdeo River Accident
Hasdeo River Accident : हसदेव नदी में डूबे तीन युवक, बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे थे देवरी

देवरी में पिकनिक मनाने पहुंचे बिलासपुर के तीन…

BRICS Summit 2026 : गलौटी कबाब से बिहार के सत्तू-मखाने तक, विदेशी मेहमानों के लिए तैयार हुआ शाही मेन्यू
BRICS Summit 2026 : गलौटी कबाब से बिहार के सत्तू-मखाने तक, विदेशी मेहमानों के लिए तैयार हुआ शाही मेन्यू

राजधानी दिल्ली में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana : विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार, भूपेश बघेल बोले- जगह और समय तय करें, हम तैयार हैं

पीएम आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत…

Goods Train Stone Peltin
Goods Train Stone Pelting : दीपका में मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट घायल, गेवरा खदान जा रही थी ट्रेन

दीपका थाना क्षेत्र में चलती मालगाड़ी पर पथराव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?