CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai News : प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार से सम्मानित केम्प-1 शासकीय स्कूल में 57 मेधावी विद्यार्थियों के खिले चेहरे, गुरू पूर्णिमा पर बच्चों ने किया दावा, कहा – “विधायकजी अगले वर्ष हम भी जरूर होंगे पुरस्कृत”

Bhilai News : प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार से सम्मानित केम्प-1 शासकीय स्कूल में 57 मेधावी विद्यार्थियों के खिले चेहरे, गुरू पूर्णिमा पर बच्चों ने किया दावा, कहा – “विधायकजी अगले वर्ष हम भी जरूर होंगे पुरस्कृत”

By Newsdesk Admin
23/07/2024
Share

सीजी भास्कर, 23 जुलाई। कल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केम्प-1 में गुरु पूर्णिमा उत्सव के दौरान जहां विधायक रिकेश सेन द्वारा भेजे गए प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार से सम्मानित 57 मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे वहीं सम्मान पाने के लिए कुछ नंबरों से चूक गए विद्यार्थियों ने दावा करते हुए ऐलान कर दिया कि अगले वर्ष हम और अच्छे नंबर लाकर विधायकजी का यह सम्मान जरूर हासिल करेंगे।

आपको बता दें कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर विधानसभा क्षेत्र की सभी शासकीय और निजी स्कूलों की बोर्ड परीक्षाओं में 65 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल‌ करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री और तात्कालीन शिक्षा मंत्री द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र और विधायक रिकेश द्वारा प्रदत्त मेधावी मेडल से सम्मानित किया जा रहा है। खेल में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले संबंधित स्कूल के विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सोमवार को केम्प वन की शासकीय स्कूल में 10वीं और 12वीं में 65 प्रतिशत से ज़्यादा अंक लाने वाले छात्र और छात्राओं को विधायक रिकेश द्वारा एप्रिसेशन सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, विजय सिंह और विधायक प्रतिनिधि अवतार सिंह ने इस सम्मान से कुल 57 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विजय सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिक्षा संसाधनों के विस्तार और आधुनिक तकनीक से शिक्षा प्रणाली को और भी बेहतर और सुदृढ़ करने लगातार काम कर रहे हैं। ऐसे में विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर वैशाली नगर विधानसभा में यह नया और अनूठा प्रयास किया जा रहा है, निश्चित रूप इससे विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आज सम्मानित हो रहे बच्चों को देखकर अन्य विद्यार्थी भी बेहतर प्रयास करेंगे, ऐसा पूरा यकीन है।

त्रिलोचन सिंह और अवतार सिंह ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल जया तिवारी ने की। उन्होंने विधायक रिकेश सेन की इस पहल का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि अगले वर्ष संख्या 57 से बढ़कर 100 हो, ऐसे प्रयास विद्यालय करेगा।

मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट..
Bhilai Viral Assault Video : भिलाई के नेहरू नगर में युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी और 5 अपचारी बालकों को पकड़ा
Operation Milap : CG से लापता नाबालिग को दिल्ली पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया बरामद
Big Breaking : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के लिए फ्रंटफुट पर खेल रहे कांग्रेसी अब बैकफुट पर सिमटे, निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर सहित मारपीट करने वाले कांग्रेसी पार्षद पर भी FIR दर्ज, जरूर देखें MLA रिकेश सेन की घटना को लेकर प्रतिक्रिया का विडियो
पत्नी की सफाई की आदतों से परेशान था पति, 22 साल अलग रहने के बाद हाईकोर्ट ने दिया तलाक का फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

राम मंदिर व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, अनिल मिश्रा के दो करीबी हटाए गए; परिसर में प्रवेश पर रोक

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी…

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?