CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में मारे गए 31 नक्सलियों में 11 महिलाएं भी शामिल, ऑटोमैटिक हथियारों का जखीरा बरामद, CM बोले नक्सलवाद का खात्मा निश्चित, अब तक 81 नक्सली ढेर – विजय शर्मा

छत्तीसगढ़ में मारे गए 31 नक्सलियों में 11 महिलाएं भी शामिल, ऑटोमैटिक हथियारों का जखीरा बरामद, CM बोले नक्सलवाद का खात्मा निश्चित, अब तक 81 नक्सली ढेर – विजय शर्मा

By Newsdesk Admin
10/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 650 से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने अलग-अलग दिशाओं से इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में प्रवेश किया था। उन्होंने 31 नक्सलियों को उनके ठिकाने पर ढेर कर दिया। इस कामयाबी के साथ ही इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 81 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान जारी है। रविवार को सुरक्षा बलों ने राज्य के बीजापुर जिले में भीषण मुठभेड़ में 11 महिलाओं समेत 31 नक्सलियों को मार गिराया। सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ में दो सुरक्षा कर्मी की भी मौत हो गई और दो घायल हुए हैं। घायलों का रायपुर में इलाज चल रहा है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और देश में नक्सलवाद का खात्मा निश्चित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राज्य को मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्ति मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार तहत पिछले 13 महीनों में राज्य में 282 नक्सली मारे गए, 1,033 गिरफ्तार हुए और 925 ने आत्मसमर्पण किया।

गौरतलब हो कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि कई बड़े कैडर्स के नक्सली एनकाउंटर में ढेर हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी में नक्सलियों का जमावड़ा है। पुख्ता खबर मिलने के बाद 8 तारीख को DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों को इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया। 8 तारीख की रात भर जवान इलाके को घेर लिए थे। वहीं 9 तारीख की सुबह करीब 8 बजे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई थी। शुरुआत में दोनों तरफ से एकाएक फायरिंग हुई। नक्सलियों को संभलने का मौका नहीं मिला। शुरुआती मुठभेड़ में ही जवानों ने करीब 5 से 6 नक्सलियों को मार गिराया। कुछ देर के लिए मुठभेड़ रुकी। फिर जवान आगे बढ़े। दोबारा नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। सुबह 11 बजे तक 12 नक्सलियों को मार गिराया गया था। इसी बीच 4 जवान भी घायल हो गए थे। उन्हें किसी तरह घटना स्थल से बाहर निकाला। जिनमें 2 शहीद हो गए। वहीं, शाम 4 बजे तक रुक-रुककर गोलीबारी चलती रही। जब मुठभेड़ रुकी तो जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें कुल 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

Chhattisgarh Tableau Republic Day: कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ सुनाएगा जनजातीय वीरों की अमर गाथा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य के ठिकानों पर ED छापा, 14 जगह अलग-अलग टीमें कर रही हैं जांच
नक्सलियों ने 2 लोगों को किडनैप कर मार डाला:इनमें एक सरेंडर नक्सली भी, कहा-पुलिस के मुखबिर थे; बीजापुर में 7 दिन में 5 हत्याएं
पिक्चर अभी बाकी है’, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे ने दे दी पाकिस्तान को बड़ी टेंशन
छात्राओं के कपड़े चेंज करते वीडियो रिकॉर्ड होने के मामले को लेकर विधायक का फूटा गुस्सा 🛑 प्राचार्य को लगाई फटकार, विडियो किया डिलीट, हार्ड डिस्क भी डिस्पोज की गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?