CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला आरक्षण पर भूपेश बघेल का केंद्र पर हमला, बोले– “जानबूझकर लटकाया गया बिल, परिसीमन के नाम पर राजनीति”

महिला आरक्षण पर भूपेश बघेल का केंद्र पर हमला, बोले– “जानबूझकर लटकाया गया बिल, परिसीमन के नाम पर राजनीति”

By Newsdesk Admin
20/04/2026
Share

सीजी भास्कर 20 अप्रैल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण अधिनियम सर्वसम्मति से पारित होने के बावजूद अब तक लागू नहीं किया गया, जिससे साफ है कि इसे जानबूझकर लंबित रखा गया है।

बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया संशोधन वास्तविक महिला आरक्षण बिल नहीं है, बल्कि इसे परिसीमन (Delimitation) से जोड़कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2023 में पारित विधेयक में स्पष्ट उल्लेख था कि पहले जनगणना और उसके बाद परिसीमन की प्रक्रिया होगी, लेकिन अब तक जनगणना ही नहीं कराई गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जिस बिल का श्रेय भाजपा ले रही है, वह सितंबर 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका था। उन्होंने कहा कि वर्तमान संशोधन के जरिए भाजपा परिसीमन का मुद्दा थोपना चाहती है, जिससे SC, ST और OBC वर्ग के आरक्षण और प्रतिनिधित्व पर असर पड़ सकता है।

बघेल ने सवाल उठाया कि जब बिहार जैसे राज्यों में विशेष सर्वेक्षण (SIR) कराया जा सकता है, तो देश में जनगणना कराने में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे महिलाओं और छोटे राज्यों के अधिकारों को सीमित करने की मंशा है। उनका कहना था कि परिसीमन के बाद बड़े राज्यों को अधिक फायदा होगा, जबकि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर भी सवाल उठाए और कहा कि चुनाव के बीच ऐसा संबोधन भाजपा के प्रचार जैसा प्रतीत होता है। उन्होंने भाजपा, जनसंघ, RSS और विहिप पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन संगठनों ने कभी महिलाओं को नेतृत्व में आगे नहीं बढ़ाया।

बस्तर में योजनाओं के सेचुरेशन पर फोकस, मुख्य सचिव ने मॉनिटरिंग तेज करने को कहा
Lormi Double Death Case : एक ही घर में महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका
Corona Virus Update : देश में बढ़ी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या, आंकड़ा 7000 पार, अब तक 74 की मौत, जानिए किन राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले
CGPSC Recruitment Scam CBI : जेल में बंद रिटायर्ड IAS जेके ध्रुव के भिलाई स्थित ठिकानों पर ED की दबिश, CGPSC भर्ती घोटाले से भी जुड़े हैं तार
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तीन अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता घोषित किया, देखें पूरी सूची और प्रक्रिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

5 AI Tools to Increase Productivity : ChatGPT ही नहीं! ये 5 AI टूल्स बदल रहे काम करने का तरीका

सीजी भास्कर, 04 जून। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का…

Lightning wreaks havoc in Chhattisgarh : 3 महिलाओं की मौत, 5 दिन मौसम अलर्ट

सीजी भास्कर, 04 जून। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी…

Aamir khan third marriage : 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे

सीजी भास्कर, 04 जून। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट…

Action to remove encroachment : अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34 मकानों को किया ध्वस्त

सीजी भास्कर, 04 जून। जिले में वन भूमि पर…

Illegal liquor sale at Biryani Centre : आबकारी विभाग ने किया भंडाफोड़

सीजी भास्कर, 04 जून। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

शहर के चर्चित होटल में बार लायसेंस रद्द होने के बाद अब जुआ भी पकड़ाया, जमी थी हार-जीत की महफ़िल पहुंच गई पुलिस, 2 लाख कैश जब्त, मालिक-मैनेजर सहित 10 के खिलाफ हुई एफआईआर

30/12/2024
EOW-ACB Raid Rajnandgaon
छत्तीसगढ़

EOW-ACB Raid Rajnandgaon : दीपावली से पहले सराफा कारोबारी की दुकान पर ईओडब्ल्यू-एसीबी की दबिश

10/10/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

टिकट दलालों से साढ़े 7 सौ टिकट जब्त, ढाई साल में 2.43 करोड़ के टिकट पकड़े, 30 दलाल गिरफ्तार

05/07/2025
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

ITI के ज्वाइंट डायरेक्टर से दिनदहाड़े 3.5 लाख की लूट, दो बाईक सवार CCTV में कैद, चप्पा चप्पा छान रही छत्तीसगढ़ पुलिस

23/11/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?