CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Break : आत्महत्या करने जा रही युवती की मेटा AI ने बचा ली जान

Big Break : आत्महत्या करने जा रही युवती की मेटा AI ने बचा ली जान

By Newsdesk Admin
04/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 4 सितंबर। मेटा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने एक 21 वर्षीय युवती को आत्महत्या करने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि आत्महत्या के एक मामले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने अहम भूमिका निभाई। एआई ने समय रहते इस युवती के आत्महत्या करने के इरादे को लेकर लोकल अथारिटी को अलर्ट कर दिया, जिसके तुरंत बाद एक सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ पुलिस युवती की जान बचाने में कामयाब रही।

रिपोर्ट्स की मानें तो मेटा के एआई सिस्टम ने एक वीडियो को फ्लैग किया, जिसे आत्महत्या करने वाली युवती ने ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में 21 वर्षीय युवती गले में फंदा डाले हुए दिख रही थी। इसके साथ ही युवती गले में पड़े इस फंदे के साथ आत्महत्या करने की मंशा जता रही थी।मेटा कम्पनी के अलर्ट से सूचना प्राप्त होने पर थाना निगोहां पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर युवती को आत्महत्या करने से रोका गया एवं उनकी काउंसिलिंग कर समझाया गया।आपको बता दें कि युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। तेजी से वायरल होते इस वीडियो पर लखनऊ में पुलिस महानिदेशालय के सोशल मीडिया सेंटर की नजर पड़ी, जिसके बाद लखनऊ में पुलिस महानिदेशालय के सोशल मीडिया सेंटर ने तत्काल कार्रवाई ली। अलर्ट के बाद पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने संबंधित पुलिस स्टेशन को सूचित किया। पुलिस युवती की लोकेशन की जानकारी पाने में कामयाब रही। एक महिला अधिकारी सहित एक पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया। इस तरह युवती की तुरंत काउंसिल कर उसकी जान बचाई गई। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने जा रही इस युवती की चार महीने पहले आर्य समाज मंदिर में शादी हुई थी। इस शादी को कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं थी। कुछ समय बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया। जिसका प्रभाव युवती की मानसिक स्थिति पर पड़ा। पति के चले जाने के बाद वह खुद को अकेला और हताश महसूस करने लगी। इन सब से वह आत्महत्या करने के प्रयास करने लगी।

भिलाई-3 में अज्ञात वाहन की एक्टिवा को ठोकर, हेल्थ सेक्टर मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव की मौके पर मौत, पुरानी भिलाई पुलिस कर रही मामले की जांच
After killing two sisters-in-law, the accused resorted to terror : मेडिकल स्टोर में पिस्टल दिखाकर मांगी कार
खेल निकायों के मामलों की ‘गहन’ जांच के लिए आयोग गठित करने पर कर रहा विचार सुप्रीम कोर्ट
PM Modi DG Conference 2025 : माओवादी हिंसा पर अंतिम रणनीति छत्तीसगढ़ से, नवा रायपुर बनेगा देश की आंतरिक सुरक्षा नीति का केंद्र, फिर आएंगे पीएम मोदी
AI war intensifies : DeepSeek समेत चीनी कंपनियों पर गंभीर आरोप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bribery Posting Case
Bribery Posting Case : मनचाही पोस्टिंग दिलाने के नाम पर रिश्वत का मामला: आरोपी शिक्षक योगेश पांडेय की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

Bribery Posting Case : कोर्ट ने स्पष्ट किया…

Nepal PM Balen Shah India Visit
Nepal PM Balen Shah India Visit : नेपाल के PM बालेन शाह का 22 नवंबर से भारत दौरा, PM मोदी से 30 मिनट होगी अकेले में बातचीत

Nepal PM Balen Shah India Visit : दौरे…

Bill Recovery Engineer Assault Case
Bill Recovery Engineer Assault Case : जशपुर में बिजली बिल वसूली करने पहुंचे इंजीनियर से मारपीट, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Bill Recovery Engineer Assault Case : पुलिस के…

Chhattisgarh IAS IPS DA Hike
Chhattisgarh IAS IPS DA Hike : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब मिलेगा 63% DA

Chhattisgarh IAS IPS DA Hike : वित्त मंत्रालय…

Chhattisgarh Fertility Rate
Chhattisgarh Fertility Rate : स्वास्थ्य मंत्री का बयान- 3 से 4 बच्चे पैदा करने में परेशानी नहीं, छत्तीसगढ़ में कम है फर्टिलिटी रेट

Chhattisgarh Fertility Rate : फर्टिलिटी रेट का मतलब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?