CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Affordable Medicines : 90 प्रतिशत तक मिल सकेंगी सस्ती दवाएं, जानिए क्या है सरकार का प्लान

Affordable Medicines : 90 प्रतिशत तक मिल सकेंगी सस्ती दवाएं, जानिए क्या है सरकार का प्लान

By Newsdesk Admin
12/09/2025
Share
Affordable Medicines
Affordable Medicines

सीजी भास्कर, 12 सितंबर। आम लोगों को किफायती और गुणवत्तापरक जेनरिक (Affordable Medicines) दवाओं के लिए न तो भटकना पड़ेगा और न ही भीड़ में धक्के खाकर दवाइयां लेनी पड़ेंगी। सरकार ने महानगरों और दस लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के लिए जनऔषधि केंद्रों के बीच न्यूनतम दूरी मानक को वापस ले लिया है। इससे एक ही जगह कई सरकारी जनऔषधि केंद्र खोलने का रास्ता साफ होगा। लोगों के लिए ज़रूरी दवाइयां ज़्यादा सुलभ होंगी और उनकी जेब से होने वाला खर्च कम होगा।

बता दें कि केंद्र सरकार ने महंगी ब्रांडेड दवाओं के जवाब में पूरे देश में जनऔषधि (Health Policy) केंद्र खोलकर आम लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई थी। ये जनऔषधि केंद्रों की शुरुआत साल 2014 से हुई थी। इन केंद्रों पर जेनरिक दवाएं मिलती हैं और ये ब्रांडेड कंपनियों की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिल जाती हैं, जबकि गुणवत्ता और प्रभावशीलता के मामले में महंगी ब्रांडेड दवाओं के बराबर ही होती हैं।

इस योजना का क्रियान्वयन फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) द्वारा किया जा रहा है। योजना (Government Scheme) से जुड़े आंतरिक दस्तावेजों में दूरी के नियम को खत्म करने का उल्लेख है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शहरी क्षेत्रों में ज्यादा जनसंख्या घनत्व को देखते हुए जनऔषधि केंद्रों तक लोगों की पहुंच, समान वितरण और व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम दूरी की जरूरतों को खत्म किया जा रहा है। सरकार ने जनऔषधि केंद्रों को संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए दो केंद्रों के बीच न्यूनतम एक किलोमीटर की दूरी का नियम बनाया था। हालांकि, दस लाख से कम आबादी वाले शहरों में अब भी न्यूनतम एक किलोमीटर दूरी वाला मानक लागू रहेगा।

जनऔषधि केंद्रों को सरकार का समर्थन

योजना (Affordable Healthcare) के तहत सरकार जनऔषधि केंद्र खोलने पर 20,000 रुपये तक की मासिक प्रोत्साहन राशि और दो लाख तक की एकमुश्त सहायता देती है। दवाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी जनऔषधि दवाएं उन्हीं कंपनियों से खरीदी जाती हैं जो डब्ल्यूएचओ-जीएमपी (विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक) का पालन करती हैं।

किन शहरों को होगा लाभ

महानगर- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद
मिलियन प्लस शहर- 10 लाख से ऊपर आबादी वाले 46 शहर होंगे दायरे में
इन प्रमुख शहरों को फायदा- पुणे, सूरत, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, गाजियाबाद, इंदौर, कोयंबटूर, कोच्चि

क्या कहते हैं आंकड़े

2014 में पूरे देश में केवल 80 जनऔषधि केंद्र थे। 30 जून 2025 तक इनकी संख्या बढ़कर 16,912 हो चुकी है। सरकार का लक्ष्य है कि 2027 तक 25,000 केंद्र (Public Health) खोले जाएं। इन केंद्रों पर 90 प्रतिशत तक सस्ती जेनरिक दवाएं मिल सकती हैं। यहां 2,047 प्रकार की दवाइयां और करीब 300 तरह के सर्जिकल सामान उपलब्ध होते हैं।

दुर्ग संभाग में घूमने आए युवक-युवती 🛑 युवक झुलसी हालत में पड़ा मिला, युवती का पता नहीं 🛑 अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
UNESCO Cultural Heritage List : भारत ही नहीं अब विश्व की धरोहर बनी दिवाली, जानें कैसे
कवर्धा ब्रेकिंग: बिरनपुर में चाकूबाजी, एक हत्या, तीन घायल, हमलावर गिरफ्तार, मानसिक रूप से विक्षिप्त
Durg Traffic Awareness : सड़क सुरक्षा माह के तहत दुर्ग जिले में कॉलेज छात्रों और चालकों को किया गया जागरूक, बड़ी संख्या में बने लर्निंग लाइसेंस
CG News : “मेरी मुर्गियों के कातिल को कड़ी सजा दो साहेब….❗मरी-अधमरी मुर्गियां लेकर इंसाफ थाने पहुंचा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bribery Posting Case
Bribery Posting Case : मनचाही पोस्टिंग दिलाने के नाम पर रिश्वत का मामला: आरोपी शिक्षक योगेश पांडेय की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

Bribery Posting Case : कोर्ट ने स्पष्ट किया…

Nepal PM Balen Shah India Visit
Nepal PM Balen Shah India Visit : नेपाल के PM बालेन शाह का 22 नवंबर से भारत दौरा, PM मोदी से 30 मिनट होगी अकेले में बातचीत

Nepal PM Balen Shah India Visit : दौरे…

Bill Recovery Engineer Assault Case
Bill Recovery Engineer Assault Case : जशपुर में बिजली बिल वसूली करने पहुंचे इंजीनियर से मारपीट, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Bill Recovery Engineer Assault Case : पुलिस के…

Chhattisgarh IAS IPS DA Hike
Chhattisgarh IAS IPS DA Hike : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब मिलेगा 63% DA

Chhattisgarh IAS IPS DA Hike : वित्त मंत्रालय…

Chhattisgarh Fertility Rate
Chhattisgarh Fertility Rate : स्वास्थ्य मंत्री का बयान- 3 से 4 बच्चे पैदा करने में परेशानी नहीं, छत्तीसगढ़ में कम है फर्टिलिटी रेट

Chhattisgarh Fertility Rate : फर्टिलिटी रेट का मतलब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?