CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SEBI की पूर्व चीफ माधबी बुच को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने FIR पर लगाई रोक

SEBI की पूर्व चीफ माधबी बुच को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने FIR पर लगाई रोक

By Newsdesk Admin
04/03/2025
Share

मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) की पूर्व चेयरमैन माधबी पुरी बुच के लिए मंगलवार को राहत भरी खबर आई. बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने कथित शेयर मार्केट फ्रॉड केस में उनपर और अन्य पांच सेबी ऑफिशियल्स पर FIR दर्ज करने पर रो मामले में एफआईआर पर रोक लगाने का आदेश देते हुए अस्थाई राहत दी है. न्यायमूर्ति शिवकुमार डिगे की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्पेशल कोर्ट के एफआईआर दर्ज करने के फैसले पर कहा कि मामले में अभियुक्तों की कोई विशिष्ट भूमिका बताए बिना ही ये आदेश जारी कर दिया था.

शनिवार को स्पेशल कोर्ट ने दिया था आदेश
बता दें कि मुंबई की स्पेशल एंटी-करप्शन कोर्ट ने बीते शनिवार को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच समेत SEBI और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ कथित स्टॉक मार्केट घोटाले और नियामक उल्लंघनों के मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया था.

विशेष न्यायाधीश एसई बंगर ने ये आदेश ठाणे के पत्रकार सपन श्रीवास्तव द्वारा दायर याचिका पर दिया. याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि एक कंपनी की लिस्टिंग के दौरान बड़े पैमाने पर वित्तीय घोटाला और भ्रष्टाचार हुआ, जिसमें SEBI के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है.शिकायतकर्ता का आरोप है कि SEBI अधिकारियों ने अपनी कानूनी जिम्मेदारी का पालन नहीं किया, बाजार में हेरफेर की अनुमति दी और ऐसी कंपनी को लिस्टिंग की मंजूरी दी, जो तय मानकों को पूरा नहीं करती थी.

शिकायतकर्ता को 4 हफ्ते का समय
अब स्पेशल कोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए न्यायमूर्ति शिवकुमार डिगे की अध्यक्षता वाली हाईकोर्ट की पीठ ने कहा कि, ‘विशेष अदालत ने आरोपियों की कोई विशिष्ट भूमिका बताए बिना ही अपना आदेश जारी कर दिया, इसलिए आदेश को अगली तारीख तक स्थगित किया जाता है.’ एफआईआर पर रोक लगाने के साथ ही कोर्ट ने इस मामले में शिकायतकर्ता (सपन श्रीवास्तव) को याचिकाओं के जवाब में अपना हलफनामा दाखिल करने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया है.

1994 में कंपनी की लिस्टिंग से जुड़ा मामला
गौरतलब है कि इस मामले में SEBI के तीन वर्तमान निदेशक और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के दो अधिकारी शामिल हैं. इनके खिलाफ FIR करने का आदेश एक शिकायत पर आधारित था. इसमें 1994 में एक कंपनी की लिस्टिंग से पहले वित्तीय धोखाधड़ी, नियामकीय चूक और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे. हालांकि इन आरोपों पर सेबी की ओर से रिएक्ट करते हुए शिकायत को खारिज कर दिया गया.

शिकायतकर्ती द्वारा लगाए गए आरोपों को साफ शब्दों में समझें, तो SEBI अधिकारियों ने ऐसी कंपनी को लिस्टिंग की इजाजत दी, जो नियामक मानकों को पूरा नहीं करती थी, जिससे बाजार में हेरफेर हुआ और निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा. इसमें SEBI और कॉर्पोरेट संस्थाओं के बीच मिलीभगत, इनसाइडर ट्रेडिंग और लिस्टिंग के बाद सार्वजनिक धन की हेराफेरी का भी आरोप है.

Bhilai News : जनता इंग्लिश मीडियम स्कूल और हायर सेकेण्डरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
नहीं रहे नारायण प्रसाद दीक्षित, कल राम नगर में अंतिम संस्कार
Crime News: चाकूबाजों का निकाला गयाजुलूस, दो आरोपी गिरफ्तार – पुलिस की सख्त कार्रवाई
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले दो नए जज, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा आज दिलाएंगे शपथ, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 17
मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर भड़का युवक, घर में घुसकर युवती की कर दी बेरहमी से हत्या

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Coffee With Yuva CAIT :
Coffee With Yuva CAIT : YUVA CAIT की नई पहल ‘कॉफी विद युवा कैट’, व्यापारियों से होगा सीधा संवाद

Coffee With Yuva CAIT : आयोजकों का कहना…

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case
Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : छत्तीसगढ़: युवक की मौत के मामले में पत्नी और सास-ससुर समेत 5 जेल भेजे गए, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : परिजनों की…

Niharika Tiwari Rise and Fall : बस्तर की निहारिका का जलवा: रोडीज-स्प्लिट्सविला के बाद अब ‘राइज एंड फॉल’ में दिखा रहीं दम

Niharika Tiwari Rise and Fall : आज निहारिका…

Teacher Recruitment Stay
Teacher Recruitment Stay : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर संकट, आरक्षण विवाद में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Teacher Recruitment Stay : अभ्यर्थियों को आगे के…

Garba Reel Controversy
Garba Reel Controversy : बिलासपुर में गरबा ड्रेस में हुड़दंग, पिस्टल लहराकर हाईवे जाम करने के मामले में 9 गिरफ्तार

Garba Reel Controversy : पुलिस के मुताबिक, रास-गरबा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?