सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का सियासी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पहले चरण के मतदान में अब दस दिन से भी कम का समय शेष है। इस बीच कांग्रेस (Bihar Elections 2025 Congress Star Campaigners) ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

राहुल-प्रियंका के साथ दिग्गजों की टीम मैदान में
कांग्रेस की ओर से जारी इस सूची में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ कई क्षेत्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं को भी शामिल किया गया है। प्रमुख नामों में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला, चरणजीत सिंह चन्नी और गौरव गोगोई शामिल हैं।
लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पंजाब के सीएम सुखविंदर सुक्खू को भी जगह दी गई है। साथ ही वरिष्ठ नेताओं तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी, मोहम्मद जावेद, मीरा कुमार, कृष्णा अल्लावरू और अखिलेश प्रसाद सिंह (Bihar Elections 2025 Congress Star Campaigners) को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है।
पप्पू यादव और रंजीत रंजन भी सूची में
कांग्रेस ने इस बार प्रचार में नए समीकरणों को साधने की कोशिश की है। पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीत रंजन दोनों को स्टार प्रचारक बनाया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला सीमांचल और कोसी बेल्ट में यादव वोट बैंक को साधने की रणनीति के तहत लिया गया है।
उत्तर से पूर्वोत्तर तक नेताओं की तैनाती
कांग्रेस ने बिहार चुनाव में प्रचार के लिए देश के उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर तक के नेताओं को भी शामिल किया है, ताकि हर क्षेत्र में स्थानीय प्रभाव को भुनाया जा सके। लिस्ट में कन्हैया कुमार, अल्का लांबा, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, जीतू पटवारी, अजय राय, मदन मोहन झा, जिग्नेश मेवाणी, अनिल जायहिंद, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी और सुबोध कांत सहाय जैसे नाम भी मौजूद हैं। कांग्रेस ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि प्रदेश के हर हिस्से चाहे वह मिथिलांचल हो, मगध, सीमांचल या भोजपुर — में पार्टी का प्रचार स्थानीय जुड़ाव और राष्ट्रीय चेहरों की ताकत दोनों के साथ हो।
दो चरणों में होगा मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों (Bihar Elections 2025 Congress Star Campaigners) में कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर 2025 को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस की यह स्टार प्रचारक सूची न केवल संगठन की एकजुटता दिखाने की कोशिश है, बल्कि महागठबंधन के भीतर अपने प्रभाव को मजबूत करने का भी संकेत है।




