CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Student Suicide : मोबाइल चलाने से मना किया तो नदी में कूद गई छात्रा, बहन के सामने दर्दनाक अंत

Bilaspur Student Suicide : मोबाइल चलाने से मना किया तो नदी में कूद गई छात्रा, बहन के सामने दर्दनाक अंत

By Newsdesk Admin 05/11/2025
Share
Bilaspur Student Suicide
Bilaspur Student Suicide

सीजी भास्कर, 05 नवंबर। एक मामूली सी डांट ने परिवार को हमेशा के लिए तोड़ दिया। देर रात मोबाइल (Bilaspur Student Suicide) चलाने पर नाराज बड़ी बहन ने छोटी बहन को समझाया, लेकिन यह समझाना इतनी बड़ी सज़ा बन जाएगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। नाराज होकर चौदह साल की छात्रा घर से निकली और कुछ ही मिनटों में छठ घाट पुल से नदी में कूदकर अपनी जान दे दी।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर की है। पुलिस के अनुसार, निजी संस्थान में काम करने वाले अरुण कठौते की दो बेटियाँ — चेतना (17) और अदिती (14) — घर में अपने कमरे में थीं। देर रात करीब डेढ़ बजे जब चेतना की नींद खुली, तो उसने देखा कि अदिती मोबाइल चला रही है। उसने बहन को मोबाइल बंद करके सोने के लिए कहा। इसी बात से अदिती नाराज हो गई।

कुछ ही पलों में वह कमरे से बाहर निकली और मुख्य दरवाज़ा खोलकर सड़क की ओर (Bilaspur Student Suicide) भागी। चेतना ने पीछे-पीछे दौड़ते हुए बहन को आवाज दी, लेकिन अदिती नहीं रुकी। कुछ ही देर में वह छठ घाट पुल पर पहुंची और देखते ही देखते नदी में कूद गई।

बड़ी बहन ने अपनी आँखों के सामने यह मंजर देखा और चीख पड़ी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुँचे। दो युवकों ने नदी में उतरकर छात्रा को बचाने की कोशिश की, लेकिन अंधेरे और गहराई के कारण उसे ढूंढ नहीं पाए। रातभर की मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने छात्रा का शव नदी से बरामद किया।

सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि छात्रा की मौत को लेकर प्रारंभिक पूछताछ चल रही है। परिवार इस हादसे से सदमे में है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मोबाइल बन रहा बच्चों की ज़िंदगी का खतरा

यह कोई पहला मामला नहीं है जब मोबाइल फोन विवाद ने जान ली हो। पिछले एक वर्ष में ही सरकंडा क्षेत्र (Bilaspur Student Suicide) में तीन से अधिक छात्र-छात्राओं ने इसी वजह से अपनी जान दी है। दिसंबर 2024 में लिंगियाडीह की छात्रा एंजल जैसवानी ने अपने मोबाइल के छीने जाने से नाराज होकर फांसी लगा ली थी।

इसी तरह अगस्त 2024 में सोम जायसवाल, जो सातवीं का छात्र था, ने पिता के मोबाइल न देने पर आत्महत्या कर ली। नवंबर 2024 में पचपेड़ी क्षेत्र के जोंधरा गांव में पांचवीं के छात्र कबीर केंवट ने भाइयों के बीच मोबाइल को लेकर झगड़े के बाद फांसी लगा ली थी।

मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि बच्चों में मोबाइल की लत अब गंभीर मानसिक समस्या का रूप ले रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, अभिभावकों को न सिर्फ नियंत्रण रखना चाहिए, बल्कि बच्चों के साथ संवाद और विश्वास का रिश्ता भी बनाए रखना होगा, ताकि ऐसी नौबत ही न आए।

You Might Also Like

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

Ambikapur Transfer : होली से पहले 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जिला प्रशासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची

Bishrampur Bike Accident : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

Newsdesk Admin 05/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

भिलाई नगर में बढ़ती वाहनों की संख्या को…

JP Rajya Sabha Nominees
JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

सीजी भास्कर, 3 मार्च। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव…

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

Kashmiri Gate Firing Case: दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी…

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Israel Iran Conflict Update: इजराइल के विदेश मंत्री…

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Raipur Drug Network Exposed: राजधानी रायपुर में ड्रग्स…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

03/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Ambikapur Transfer : होली से पहले 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जिला प्रशासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची

03/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?