सीजी भास्कर, 13 सितम्बर |
त्योहारों का मौसम आते ही ट्रेनों में सफर करने वालों की भीड़ बढ़ जाती है। इस बार भी नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से Bilaspur Zone Puja Special Trains (बिलासपुर जोन पूजा स्पेशल ट्रेन) चलाने का फैसला लिया गया है। इन दोनों ट्रेनों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अब यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
नवरात्र से पहले ही फुल हुई ट्रेनें
त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में रिजर्वेशन लगभग नामुमकिन हो चुका है। कई गाड़ियों में वेटिंग लिस्ट 250 से 300 तक पहुंच चुकी है, जिसके चलते कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल हो गया है। रेलवे प्रबंधन ने माना कि इस बार यात्रियों की डिमांड पहले से कहीं अधिक है, इसलिए Bilaspur Zone Puja Special Trains शुरू की जा रही हैं।
इतवारी से शालीमार पूजा स्पेशल
पहली विशेष गाड़ी नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) और शालीमार के बीच चलेगी। यह Puja Special Train27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक इतवारी से चलेगी और 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शालीमार से लौटेगी।
रेलवे ने इस ट्रेन की समय-सारणी में दुर्ग, रायपुर, भाटापारा और बिलासपुर स्टेशनों पर आंशिक बदलाव किया है। अब यह गाड़ी दुर्ग में रात 21:40 बजे पहुंचेगी और 21:50 बजे रवाना होगी। रायपुर में 22:30 से 22:40 तक, भाटापारा में 23:30 से 23:32 तक और बिलासपुर में 00:35 से 00:45 तक ठहरेगी।
दुर्ग से हज़रत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल
दूसरी गाड़ी Durg to Hazrat Nizamuddin Puja Special होगी, जिसका परिचालन 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक किया जाएगा। वापसी में यह ट्रेन हज़रत निजामुद्दीन से 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी।
इसकी टाइमिंग में भी आंशिक बदलाव किया गया है। अब यह गाड़ी रायपुर स्टेशन पर सुबह 11:20 बजे पहुंचेगी और 11:30 बजे रवाना होगी।
त्योहारों में यात्रियों को बड़ी राहत
रेलवे प्रशासन का मानना है कि इन दोनों पूजा स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। भीड़भाड़ के बीच अतिरिक्त गाड़ियां न सिर्फ रिजर्वेशन की समस्या कम करेंगी, बल्कि त्योहारों में अपने घर जाने वाले लोगों को आरामदायक यात्रा का अवसर भी देंगी। Bilaspur Zone Puja Special Trains इस बार त्योहारों की रौनक और सुविधा दोनों को साथ लेकर आई हैं।