CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भाजपा विधायक पर विरोध के लिए युवकों को हायर करने का आरोप, युवक बोला- 17 महीने की पेमेंट नहीं मिली..

भाजपा विधायक पर विरोध के लिए युवकों को हायर करने का आरोप, युवक बोला- 17 महीने की पेमेंट नहीं मिली..

By Newsdesk Admin
05/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 मई |

भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा विधायक रिकेश सेन के खिलाफ उन्हीं के वार्ड के एक युवक ने 17 महीने का वेतन नहीं देने का आरोप लगाया है। अली हुसैन सिद्दीकी ने इसकी लिखित शिकायत सहायक श्रम आयुक्त दुर्ग से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से की है।

युवक ने वीडियो जारी कर कहा है कि विधायक ने उन्हें सोशल मीडिया में उनका नेगेटिव प्रचार करने के लिए रखा था। 15 हजार रुपए प्रति महीने देने की बात हुई थी। जब उनसे पैसे मांगता तो कहते ‘अली मेरे सुदामा अभी तो विधायकी शुरू हुई है। रुपए मिल जाएंगे, लेकिन जब बकाया सैलरी मांगने गया तो विधायक ने कहा ये बात 15 लाख वाली बात की तरह जुमला थी।’

इन आरोपों पर विधायक रिकेश सेन के बाहर होने के चलते उनसे बात नहीं हो पाई। उनके मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा ने कहा कि युवक अली हुसैन सिद्दीकी की कही बातें पूरी तरह झूठी है। उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी।

इंटरव्यू में बताई थी आलोचक हायर करने की बात

बता दें कि भाजपा विधायक रिकेश सेन ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि ये विरोध करने वाले ही उन्हें आगे बढ़ाते हैं। इस दौरान उन्होंने एक बात कही कि बीच में मेरी आलोचना होना बंद हो गई थी तो वो टेंशन में आ गए थे। इसलिए उन्होंने एक लड़के को हायर किया। उसे 15000 रुपए महीने की नौकरी पर रखा सिर्फ उनकी आलोचना करने के लिए।

विधायक ने आगे कहा था कि ऐसा करने पर शहर के जितने भी उनके विरोधी हैं उस लड़के से संपर्क करते हैं। वो लोग खुद सामने आकर विरोध नहीं करते हैं तो वो खुद उस लड़के को बताते हैं कि रिकेश के खिलाफ ये कमी है और उसे वो पोस्ट में डाले।

प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर की शिकायत

इसके बाद गौतम नगर सुपेला भिलाई निवासी अली हुसैन सिद्दीकी ने सहायक श्रम आयुक्त से लेकर देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है कि रिकेश सेन ने उन्हें आलोचना करने के लिए रखा था और जब वो पैसे मांगने गया तो उन्होंने उसे पैसे देने से मना कर दिया है।

सुदामा बोलकर बुलाया और फिर भगा दिया

अली हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि रिकेश उनके बचपन के मित्र हैं। उन्होंने उनके लिए कई सारे काम किए हैं। उन्होंने उसे सुदामा बुलाया और कहा कि वो उसके लिए ये काम करे वो उसे 15 हजार रुपए महीने देंगे। 17 महीने तक बहानेबाजी करके वेतन नहीं दिया गया।

युवक के मुताबिक, जब मीडिया में उनका ये बयान देखा तो वो पैसा मांगने पहुंचा तो उन्होंने कहा कोई वेतन नहीं देंगे। वो विधायक हैं जो करना है कर लो।

अली हुसैन सिद्दीकी का कहना है कि 17 महीने का 2 लाख 55 हजार रुपए मेहनताना होता है, जो उसे दिलाया जाए।

इनसे की लिखित शिकायत-

  • सहायक श्रम आयुक्त जिला दुर्ग
  • नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री भारत सरकार
  • अमित शाह, गृहमंत्री भारत सरकार
  • जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नई दिल्ली
  • बीएल संतोष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री भाजपा नई दिल्ली
  • शिव प्रकाश राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री भाजपा नई दिल्ली
  • नितिन नबीन, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी भाजपा
  • विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन
  • डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़
  • भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
  • अरुण साव, उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
  • विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
  • चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • दीपक बैच, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई नगर
  • किरणदेव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा छत्तीसगढ़
  • पवन साय, संगठन महामंत्री, छत्तीसगढ़
  • अजय जामवाल, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
  • लखन लाल देवांगन, श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन
  • विजय बघेल, सांसद दुर्ग
  • प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन
  • सरोज पाण्डेय, पूर्व सांसद, दुर्ग लोकसभा
  • गजेंद्र यादव, विधायक दुर्ग शहर
  • ललित चंद्राकर, विधायक दुर्ग ग्रामीण
  • डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, विधायक अहिरवारा विधानसभा
  • मुकेश चंद्राकर, अध्यक्ष, कांग्रेस भिलाई जिला
  • पुरुषोत्तम देवांगन, भिलाई जिलाध्यक्ष भाजपा
  • रिकेश सेन, विधायक वैशाली नगर विधानसभा
Big Breaking : कई जिलों के एसपी, 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी, अंजन को मिली अब ACB की कमान
School Safety : स्कूलों में बच्चों को आवारा कुत्तों से बचाने शिक्षा विभाग की नई व्यवस्था लागू
State Services Main Exam from June 6 : CGPSC ने जारी किए प्रवेश पत्र; देखें पूरा शेड्यूल
भिलाई चरोदा निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका, पूरे साक्ष्य के साथ कोर्ट पहुंची थी भिलाई तीन पुलिस…
Father Kills Self With Kids : पारिवारिक कलह के बीच दर्दनाक घटना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?