CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘नेशनल हेराल्ड मामले के बहाने असल मुद्दों से देश को भटकाना चाहती है BJP, भोपाल में बोलीं कुमारी सैलजा

‘नेशनल हेराल्ड मामले के बहाने असल मुद्दों से देश को भटकाना चाहती है BJP, भोपाल में बोलीं कुमारी सैलजा

By Newsdesk Admin 21/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल। नेशनल हेराल्ड के मुद्दे पर कांग्रेस पूरे देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी बात मीडिया और जनता के बीच रख रही है. इस बीच कांग्रेस महासचिव और सांसद कुमारी शैलजा ने सोमवार (21 अप्रैल) को भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.

Contents
‘नहीं हुआ कानून का उल्लंघन’ईडी बना बीजेपी का चुनाव विभाग‘डटकर सामना करेगी कांग्रेस’

इस दौरान कुमारी सैलजा ने कहा, “नेशनल हेराल्ड मामला देश के सामने मौजूद ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने और देश को गुमराह करने के लिए भाजपा की साजिश है, जो कि सरासर एक राजनीतिक प्रतिशोध है.”

उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा दायर आरोपपत्र कुछ और नहीं बल्कि एक गैर-मौजूद मामले के जरिए जनता का ध्यान बेरोजगारी, गिरती जीडीपी और सामाजिक अशांति से भटकाने, जनता को भ्रमित करने और बरगलाने के लिए गढ़ा गया एक झूठ है.

सैलजा ने ये भी कहा, “आर्थिक संकट, लोगों के मुद्दों और विदेश नीति से जुड़ी चुनौतियों, अमेरिका, चीन और बांग्लादेश से ध्यान भटकाने के लिए उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है. यह कानूनी छद्मवेश में प्रतिशोध के अलावा कुछ और नहीं है. पहली बार बिना पैसे या संपत्ति के हस्तांतरण के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बनाया गया है. अपराध की आय कहां है.”

‘नहीं हुआ कानून का उल्लंघन’

राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “कानून का कोई उल्लघन नहीं हुआ है. जब पैसा ही नहीं है तो लॉन्ड्रिंग या अपराध कहां है? अगर कोई कंपनों कर्ज से छुटकारा पाना चाहती है तो वह एक नई कंपनी बनाती है और उस कर्ज को नई कंपनी में ट्रांसफर करती है. कंपनी कानून के मुताबिक यह कानूनी है. जब पैसा ही नहीं है तो लॉन्ड्रिंग कहां है? अगर कोई अपराध हुआ है तो वह दो मास्टरमाइंड ने किया है.

ईडी बना बीजेपी का चुनाव विभाग

कुमारी सैलजा ने आरोप लगाते हुए कहा, “ईडी को जवाब देना चाहिए कि एजेंसी ने एनडीए के किसी सहयोगी या भाजपा नेता को क्यों नहीं छुआ. सरकार ने ईडी को अपना चुनाव विभाग बना लिया है और बदले की भावना से इसका बार-बार दुरुपयोग कर रही है. ईडी के मामलों में सजा की दर सिंर्फ 1 फीसदी है. इसके अलावा, ईडी ने जो राजनीतिक मामले दर्ज किए हैं उनमें से 98 फीसदी सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ है. अदालत में यह मामला पूरी तरह से विफल हो जाएगा.”

‘डटकर सामना करेगी कांग्रेस’

कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, “यह बदले की राजनीति, धमकी, उत्पीड़न और भय फैलाने की राजनीति है, जो आपराधिक मानसिकता वाले दो लोगों के इशारे पर की जा रही है. वे हमें कितना भी चुप कराने की कोशिश करें, हम चुप नहीं होंगे. जो दूसरों को डराने की कोशिश करते हैं, वे खुद डरे हुए हैं. अपनी घोर विफलताओं को छिपाने के लिए ही यह झूठी कहानी फैलाई जा रही है. यह एक राजनीतिक साजिश है और कांग्रेस पार्टी इसका डटकर सामना करेगी.”

You Might Also Like

Chhattisgarh DA Approval 2026 : MP सरकार ने बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता, छत्तीसगढ़ के रिटायर कर्मचारियों को भी मिली बड़ी सौगात

PM Modi Easter Wishes 2026 : पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, यीशु मसीह की शिक्षाओं से ‘दया और सामाजिक एकता’ का आह्वान

Transgender Empowerment : आसमान में ड्रोन उड़ाएंगे और होटलों में मैनेजमेंट संभालेंगे ट्रांसजेंडर

Greater Noida Petrol Pump : पेट्रोल की जगह पानी! नोएडा में पंप से निकली बड़ी लापरवाही, सड़क पर ही दम तोड़ती दिखीं गाड़ियां

US-Iran Conflict : इस्फहान के आसमान में फिर जंग ईरान का दावा, अमेरिकी C-130 विमान मार गिराया

Newsdesk Admin 21/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

अंबिकापुर: Ambikapur Bilaspur National Highway Accident : सरगुजा…

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

सीजी भास्कर 5 अप्रैल कांकेर (पखांजूर): Kanker Pakhajur…

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

सीजी भास्कर 5 अप्रैल बिलासपुर: Chhattisgarh High Court…

Vaibhav Suryavanshi Test Debut Plan : वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के लिए मास्टर प्लान तैयार, टेस्ट क्रिकेट में ‘Gen Z’ की होगी एंट्री

सीजी भास्कर 5 अप्रैल नई दिल्ली: Vaibhav Suryavanshi…

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमीन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh DA Approval 2026 : MP सरकार ने बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता, छत्तीसगढ़ के रिटायर कर्मचारियों को भी मिली बड़ी सौगात

05/04/2026
देश-दुनियाराजनीति

PM Modi Easter Wishes 2026 : पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, यीशु मसीह की शिक्षाओं से ‘दया और सामाजिक एकता’ का आह्वान

05/04/2026
देश-दुनिया

Transgender Empowerment : आसमान में ड्रोन उड़ाएंगे और होटलों में मैनेजमेंट संभालेंगे ट्रांसजेंडर

05/04/2026
देश-दुनिया

Greater Noida Petrol Pump : पेट्रोल की जगह पानी! नोएडा में पंप से निकली बड़ी लापरवाही, सड़क पर ही दम तोड़ती दिखीं गाड़ियां

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?