CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP Workers Grievance Redressal : भाजपा मुख्यालय में फिर लगेगा मंत्री जनदर्शन, 5 मंत्री करेंगे समस्याओं का समाधान, सदस्यता अभियान के कारण 1 साल से था बंद

BJP Workers Grievance Redressal : भाजपा मुख्यालय में फिर लगेगा मंत्री जनदर्शन, 5 मंत्री करेंगे समस्याओं का समाधान, सदस्यता अभियान के कारण 1 साल से था बंद

By Newsdesk Admin 05/10/2025
Share
BJP Workers Grievance Redressal
BJP Workers Grievance Redressal

सीजी भास्कर, 5 अक्टूबर। प्रदेश भाजपा सरकार अपने कार्यकर्ताओं को फिर से प्राथमिकता देने जा रही है। लंबे अंतराल के बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित ‘सहयोग केंद्र’ को दोबारा शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई है। यह पहल करीब एक साल बाद फिर से शुरू हो रही है। सोमवार से सहयोग केंद्र का संचालन होगा, जहां पहले दिन प्रदेश के राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा (BJP Workers Grievance Redressal) कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे।

हर दिन एक मंत्री यहां मौजूद रहकर लोगों से मिलेंगे और उनकी शिकायतों को दूर करने का प्रयास करेंगे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया था। उसी दिशा में पिछले साल ‘सहयोग केंद्र’ की शुरुआत हुई थी। यहां रोजाना एक मंत्री बैठकर संवाद करते थे और छोटी समस्याओं का तुरंत समाधान भी किया जाता था।

एक साल से बंद था सहयोग केंद्र, रायपुर में फिर होगा शुरू

साल 2024 में अगस्त तक यह केंद्र सुचारू रूप से चलता रहा, लेकिन सितंबर में भाजपा के सदस्यता अभियान शुरू होने के बाद इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इसके बाद संगठन चुनाव, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव जैसे व्यस्त कार्यक्रमों के चलते यह फिर से शुरू नहीं हो सका। अब सभी चुनावी गतिविधियां समाप्त होने के बाद रायपुर जिले के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी ने ‘सहयोग केंद्र (BJP Workers Grievance Redressal)’ को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है।

अब पढ़े कौन मंत्री किस दिन लगाएगा जनदर्शन

सोमवार को टंकराम वर्मा दोपहर 2 से 5 बजे तक समस्याएं सुनेंगे। मंगलवार को स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बुधवार को वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप (BJP Workers Grievance Redressal), गुरुवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और शुक्रवार को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। समस्याओं के लिए पंजीयन दोपहर 1 से 2 बजे तक किया जाएगा।

भाजपा का मानना है कि इस पहल से कार्यकर्ताओं का सीधा जुड़ाव बढ़ेगा और संगठन मजबूत होगा। अब देखने वाली बात होगी कि ‘सहयोग केंद्र (BJP Workers Grievance Redressal)’ की वापसी से कार्यकर्ताओं की समस्याओं का किस तरह निपटारा हो पाता है।

You Might Also Like

Salary Growth India: सात साल में आमदनी बढ़ी सिर्फ 4,565, महंगाई ने कर दी जॉब्स का असर कम

Cultural Revival 2025 : सब सनातनी, अंग्रेजों ने हमें तोड़ा… मोहन भागवत बोले- अपना हिस्सा वापस लेंगे

Mega IPO 2025 : टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स ला रहे 27,000 करोड़ का मेगा इश्यू, निवेशकों को बंपर लाभ का मौका

Bihar Board Scam Candidate :2016 का टॉपर्स घोटाले का मास्टरमाइंड मैदान में

Extortion Threat to Politician : बीजेपी नेता को मिली जान से मारने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

Newsdesk Admin 05/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

OnePlus 15 Launch Date
OnePlus 15 Launch Date : भारत में जल्द दिखेगा OnePlus का नया फ्लैगशिप, जानिए फीचर्स और डिजाइन

सीजी भास्कर, 5 अक्टूबर। स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए…

Australia A Players Health Scare: होटल खाने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत, BCCI सख्त एक्शन में

सीजी भास्कर 5 अक्टूबर Australia A Players Health…

Salary Growth India: सात साल में आमदनी बढ़ी सिर्फ 4,565, महंगाई ने कर दी जॉब्स का असर कम

सीजी भास्कर 5 अक्टूबर Salary Growth India 2025…

Cultural Revival 2025 : सब सनातनी, अंग्रेजों ने हमें तोड़ा… मोहन भागवत बोले- अपना हिस्सा वापस लेंगे

सीजी भास्कर 5 अक्टूबर Cultural Revival 2025 के…

Mega IPO 2025 : टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स ला रहे 27,000 करोड़ का मेगा इश्यू, निवेशकों को बंपर लाभ का मौका

सीजी भास्कर 5 अक्टूबर । Mega IPO 2025…

You Might Also Like

देश-दुनियारोजगार

Salary Growth India: सात साल में आमदनी बढ़ी सिर्फ 4,565, महंगाई ने कर दी जॉब्स का असर कम

05/10/2025
देश-दुनियाधर्म

Cultural Revival 2025 : सब सनातनी, अंग्रेजों ने हमें तोड़ा… मोहन भागवत बोले- अपना हिस्सा वापस लेंगे

05/10/2025
टेक्नोलॉजीदेश-दुनिया

Mega IPO 2025 : टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स ला रहे 27,000 करोड़ का मेगा इश्यू, निवेशकों को बंपर लाभ का मौका

05/10/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

Bihar Board Scam Candidate :2016 का टॉपर्स घोटाले का मास्टरमाइंड मैदान में

05/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?