CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BLO Attack : बीएलओ पर हमला, सिर में आई चोट, खुर्सीपार में मतदाता पुनरीक्षण के दौरान विवाद

BLO Attack : बीएलओ पर हमला, सिर में आई चोट, खुर्सीपार में मतदाता पुनरीक्षण के दौरान विवाद

By Newsdesk Admin
26/11/2025
Share
BLO Attack
BLO Attack

सीजी भास्कर, 26 नवंबर। भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) के दौरान बीएलओ (BLO Attack) पर हमला का गंभीर मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे बूथ क्रमांक 117, विधानसभा क्षेत्र भिलाई नगर में हुई।

यहां नियुक्त बीएलओ रूपेश कुमार जोशी (35) मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र का निवासी जावेद हुसैन नशे की हालत में पहुंचा और विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने बीएलओ पर हमला किया, जिससे रूपेश के सिर में चोट आ गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम हितेश पिस्दा और खुर्सीपार थाना प्रभारी आनंद शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बीएलओ (BLO Attack) को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका सीटी स्कैन कराया गया। डॉक्टरों ने स्कैन रिपोर्ट सामान्य पाई और किसी आंतरिक चोट से इनकार किया।

उपचार के दौरान दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह भी अस्पताल पहुंचे और बीएलओ की सेहत की जानकारी ली। उन्होंने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस को क्षेत्र में सतत गश्त बढ़ाने के आदेश भी जारी किए। (Khursipar Incident)

आरोपी जावेद हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, हमला और संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। घटना के बाद निर्वाचन ड्यूटी में जुटे बीएलओ और शिक्षकों में सुरक्षा को लेकर आक्रोश है। शिक्षक संगठनों ने मामले को गंभीर बताते हुए डीईओ को अवगत कराया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी निर्वाचन कर्मी के कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भिलाई में ट्रक रोक, ड्राइवर के गले पर चाकू रख मोबाईल-कैश और चाबी लूट भाग निकले दो युवक, रात 10 बजे बीच चौराहे पर वारदात
Illegal Liquor Case :  अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4  गिरफ्तार
Congress Demand Bastar Development : कांग्रेस ने सरकार को घेरा; NMDC मुख्यालय और निजीकरण पर छिड़ी रार
Durg Opium Cultivation Case : दुर्ग अफीम खेती मामले में पूर्व भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को हाईकोर्ट से जमानत, FIR रद्द करने की मांग खारिज
Absconding accused of robbery and rape arrested : स्टील फैक्ट्री में मजदूर बनकर छिपा था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Palari Crime
Palari Crime : पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, पलारी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

पलारी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर…

Congress Protest
Congress Protest : बलौदाबाजार में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

तहत 28 सितंबर को बलौदाबाजार में जिला स्तरीय…

Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार
Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

करीब 11.39 लाख रुपए के भुगतान के बदले…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : मुंगेली में पेंशनरों से लेकर ग्रामीणों तक पहुंची पुलिस, साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके

जिले में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को…

BSP Scrap Case : विधायक रिकेश सेन की मुहिम रंग लाई, अब CBI करेगी 250 टन लोहा चोरी की जांच
BSP Scrap Case : विधायक रिकेश सेन की मुहिम रंग लाई, अब CBI करेगी 250 टन लोहा चोरी की जांच

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP Scrap Case)  में सामने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?