CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तेलीबांधा के रेस्टोरेंट में खूनी खेल, रोहित सिंह तोमर का आतंक, प्रॉपर्टी डीलर की जान लेने की…

तेलीबांधा के रेस्टोरेंट में खूनी खेल, रोहित सिंह तोमर का आतंक, प्रॉपर्टी डीलर की जान लेने की…

By Newsdesk Admin
03/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 जून। शहर में कई अपराध करने के बाद भी एक हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी जारी है। हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर ने तेलीबांधा इलाके के एक रेस्टोरेंट में एक प्रॉपर्टी डीलर से जमकर मारपीट करते हुए उसकी जान लेने की कोशिश की।

Contents
  • रेस्टोरेंट पहुंचते ही गाली-गलौज, मारपीट
  • तेलीबांधा में रात भर चल रहे रेस्टोरेंट-कैफे-शराबखोरी का अड्डा
  • फायरिंग मामले में पुलिस ने निकाला था जुलूस

रोहित अपहरण-ब्लैकमेलिंग, फायरिंग, धोखाधड़ी, गुंडागर्दी जैसे कई अपराधों में शामिल रहा है और वर्तमान में लगातार अपराध भी कर रहा है। फिर भी पुलिस ने पुराने मामलों की उसकी जमानत रद्द नहीं कराई है। आईजी ऐसे आदतन बदमाशों की जमानत रद्द कराने का निर्देश दे चुके हैं।

रेस्टोरेंट पहुंचते ही गाली-गलौज, मारपीट

सड्ढू में रहने वाला दसमीत चावला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। शनिवार की रात अपने दोस्त हरीश के साथ वीआईपी रोड के एलओडी रेस्टोरेंट गए। खाना खाने के बाद दोनों निकल रहे थे, उसी दौरान रात करीब 12:15 बजे हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पास पड़े डंडे से उसकी पिटाई करने लगा। इस बीच रेस्टोरेंट के बाउंसरों ने रोहित से डंडा छीन लिया। इसके कुछ देर बाद उसके निजी बाउंसर पहुंच गए। फिर दसमीत को पकड़कर पीटा गया। इस दौरान दसमीत ने अपने बड़े भाई दलजीत को जानकारी दी, तो रोहित उन्हें भी फोन पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

तेलीबांधा में रात भर चल रहे रेस्टोरेंट-कैफे-शराबखोरी का अड्डा

आखिरकार रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर रोहित और उसके साथी भाग निकले। घटना की शिकायत दसमीत ने तेलीबांधा थाने में की। पुलिस ने रोहित और उसके बाउंसरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। तेलीबांधा इलाके में रात भर चल रहे कुछ रेस्टोरेंट-कैफे शराबखोरी का अड्डा बन गए हैं।

फायरिंग मामले में पुलिस ने निकाला था जुलूस

पिछली बार हाइपर क्लब में देर रात फायरिंग हुई थी। इसमें भी रोहित शामिल था। इस मामले में पुलिस ने उसे पैदल घुमाया था। गुढ़ियारी थाने में उसके खिलाफ अपहरण, ब्लैकमेलिंग का मामला कायम है।

इस मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन इसमें बड़ी आसानी से जेल से छूट गया। लगातार कई अपराध में उसका नाम आ चुका है। इसके बाद भी पुलिस उसके पुराने मामलों की जमानत रद्द नहीं करवा रही है।

Sukma CMHO Allegation: वार्ड आया ने CMHO पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया, अधिकारी बोले– आरोप निराधार
स्वच्छता की जिम्मेदारी केवल सरकार या संस्थानों की नहीं है, बल्कि हम सभी की है – राज्यपाल श्री डेका
Raipur 36.50 Lakh Theft Case : दोस्त ही निकला गुनहगार, 36.50 लाख की ‘उठाईगिरी’ निकली साजिश, 24 घंटे में खुलासा; पूरी रकम बरामद
ANM Vinita Das Story: जंगल, नक्सल और टूटा अस्पताल… फिर भी नहीं रुकी सेवा, पोटाली की ‘नानो’ ने 1000 से ज्यादा सुरक्षित प्रसव कराए
Social Media Monitoring : सरकारी खरीद पर अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई…! वाटर जग पोस्ट मामले में दो को नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

Bhilai Steel Plant Worker Death
Bhilai Steel Plant Worker Death : भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत

Bhilai Steel Plant Worker Death : मंगलवार की…

Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर हुआ यह हमला (Bhilai Petrol…

CGPSC Case
CGPSC Case : सीजीपीएससी मामले में आज अहम कदम, टामन सोनवानी के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी

सीजीपीएससी की 2020 और 2021 की राज्य सेवा…

Government Jobs
Government Jobs : सरकारी नौकरी में सैलरी के साथ छुट्टियां भी…❗Gen Z की नजर इन 3 नौकरियों पर

भले ही बदल रही हो, लेकिन नौकरी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?