CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Blue Water Drowning Case Raipur : ब्लू वाटर हादसा: दो नाबालिगों में से एक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी

Blue Water Drowning Case Raipur : ब्लू वाटर हादसा: दो नाबालिगों में से एक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी

By Newsdesk Admin
01/11/2025
Share
Blue Water Drowning Case Raipur
Blue Water Drowning Case Raipur

सीजी भास्कर, 1 नवंबर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध ब्लू वाटर तालाब (Blue Water Drowning Case Raipur) में शुक्रवार को डूबे दो नाबालिगों में से एक का शव शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान जयेश साहू (15 वर्ष) के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था। वहीं, उसका साथी मृदुल वनजारी (15 वर्ष) अब भी लापता है।

Contents
  • रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, एक की जान गई
  • मृदुल था उभरता क्रिकेटर, रणजी में खेलने का सपना
  • प्रशासन की लापरवाही पर सवाल

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, एक की जान गई

जानकारी के मुताबिक, जयेश और मृदुल शुक्रवार दोपहर अपने 7-8 दोस्तों के साथ ब्लू वाटर पहुंचे थे। नहाने (Blue Water Drowning Case Raipur) के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मौके पर मौजूद दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) और माना थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक तलाशी अभियान चला, लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। शनिवार सुबह अभियान दोबारा शुरू हुआ, जिसमें जयेश साहू का शव बरामद कर लिया गया, जबकि मृदुल की तलाश देर शाम तक जारी रही।

मृदुल था उभरता क्रिकेटर, रणजी में खेलने का सपना

पुलिस के अनुसार, लापता मृदुल वनजारी की मां ममता वनजारी छात्रावास अधीक्षक हैं, जिनकी पोस्टिंग वर्तमान में लोहांडीगुड़ा (जिला बस्तर) में है। पिता राजिम में रहते हैं। मृदुल टाटीबंध (Blue Water Drowning Case Raipur) छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था और क्रिकेट का बेहतरीन खिलाड़ी था। वह अपने स्कूल की क्रिकेट टीम का हिस्सा था और आगे चलकर रणजी ट्रॉफी व भारतीय टीम (Indian Cricket Team) में खेलने का सपना देखता था। वहीं, जयेश के पिता निजी नौकरी करते हैं। जयेश भी पढ़ाई में तेज था और दोस्तों में काफी लोकप्रिय था। हादसे के बाद से दोनों परिवार सदमे में हैं।

प्रशासन की लापरवाही पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बरसात के बाद ब्लू वाटर में हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन की नींद नहीं खुलती। न कोई सुरक्षा गश्त, न चेतावनी संकेत। लोगों ने मांग की है कि यहां स्थायी बाउंड्री और निगरानी व्यवस्था (Safety Measures at Blue Water) तत्काल की जाए।

Fire breaks out in government school’s principal’s room : दमकल की तत्परता से बड़ा नुकसान टला
Mahila Kalyan Portal : महिला कल्याण के लिए चार नए पोर्टल लांच, महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी
Fake Currency Case MP : एमपी में पकड़ाया नकली नोट…अब इसका छत्तीसगढ़ कनेक्शन तलाश रही पुलिस…
Commissionerate First Murder : कमिश्नरी सिस्टम के बाद रायपुर में पहली मर्डर केस, युवक की चाकू मारकर हत्या
बस लेकर शराब के नशे में निकला ड्राइवर, लहराती देख दुर्ग पुलिस ने रोका, टला गंभीर हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?