सीजी भास्कर, 22 जनवरी। रिलीज से पहले ही सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2 Release Date) चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फिल्म की एडवांसबुकिंग कलेक्शन शुरु हो चुका है। इंडिया के साथ अफगानिस्तान में भी बॉर्डर 2 का क्रेज देखने को मिल रहा है। क्रिकेटर राशिद खान को बॉर्डर 2 के रिलीज होने का इंतजार है और वो इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
बॉर्डर 2 जरुर देखूंगा- राशिद खान
राशिद (Border 2 Release Date) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो हाईवे पर भुट्टे सेकते नजर आ रहे हैं। राशिद ने इस वीडियो के साथ घर कब आओगे गाना एड किया है। राशिद का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। राशिद ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘बॉर्डर 2 तो मैं जरुर देखूंगा। लेकिन देखते हैं अगर मैं इसे पोस्ट करता हूं तो क्या होता है।’ राशिद के इस वीडियो पर बॉर्डर 2 की कास्ट कमेंट कर रही है। वरुण ने लिखा- ‘हां भाई। वहीं अहान शेट्टी ने लिखा- ‘ढेर सारा प्यार भाई। जिसे देखकर फैंस सबसे ज्यादा सरप्राइज हो रहे हैं वो सुनील शेट्टी का कमेंट है सुनील शेट्टी ने लिखा- ‘ये हुई ना बात।’
राशिद खान अकेले नहीं हैं जिन्होंने फिल्म (Border 2 Release Date) का प्रमोशन किया है। क्रिकेटर केएल राहुल ने भी ये ही ट्रेंड फॉलो करते हुए बॉर्डर 2 को प्रमोट किया है। केएल राहुल का इस फिल्म से खास कनेक्शन हैं। वो अहान शेट्टी के जीजा हैं अहान की बहन अथिया शेट्टी उनक लिए खूब प्रमोशन कर रही हैं।


