CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मन और मंदिर दोनों साफ होना चाहिए, तभी शिव मिलेंगे – पंडित प्रदीप मिश्रा

मन और मंदिर दोनों साफ होना चाहिए, तभी शिव मिलेंगे – पंडित प्रदीप मिश्रा

By Newsdesk Admin
01/08/2025
Share

तीसरे दिन लाखों भक्तों ने किया कथा का अमृत पान

सीजी भास्कर, 01 अगस्त। मन मैला है और मंदिर साफ करेंगे तब भी शिव नहीं मिलेंगे,जगत में केवल एक माता-बहन ही ऐसी होती जो अपने लिए कुछ नहीं मांगती अपने परिवार की खुशी ही मांगती है।

स्त्री और पुरुष के मंदिर जाने में अंतर है। पुरुष मंदिर जाए तो वह स्वयं के व्यापार, व्यवसाय और अपनी उन्नति मांगता है लेकिन स्त्री जब मंदिर जाती है तो वह केवल परिवार और हर सदस्य के लिए वर मांगती है। 

आज तीसरे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने लाखों भक्तों को महाशिवपुराण कथा सुनाते हुए उक्त बातें कहीं।

पंडित मिश्रा ने कहा कि सारे व्रत माताएं अपने पति, बच्चे, और परिवार के लिए सबके लिए वह व्रत रखती है, लेकिन स्वयं के लिए कभी नहीं। शिवजी ऐसे हैं कि स्त्री यदि स्वयं के लिए कुछ न मांगे लेकिन प्रभु उसे सब कुछ देते हैं।

भारत की भूमि पर जन्म लेने वाला सनातनी सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना लेकर कामना करता है।

उन्होंने संसार में माताओं का महत्व और शिवजी की अनंत कृपा की महिमा बताई। मन और मंदिर साफ हो तो भोलेनाथ की कृपा होगी। मन मैला है और हमने मंदिर साफ किया तो भी श्रेष्ठ नहीं है। मन साफ नहीं कर पाए तो भगवान शंकर की कृपा नहीं होगी।

मन जितना साफ होगा उतना शिवजी हमारे करीब आते जाएंगे। इसलिए मन और मंदिर दोनों साफ़ होना चाहिए। मन यदि काम, तृष्णा, वासना में बंध गया तो ये मन परमात्मा तक नहीं पहुंच पाता।

सच्चा गुरु कोई श्रेष्ठ गुरु धोबी के समान और शिष्य कपड़े के समान होता जाता है। उसे धोने के लिए वह भगवान के नाम का साबुन बनाता है, उसे सत्संग में ले जाकर बिठा देता है। गुरु अपनी वाणी से शिष्य को धोना प्रारंभ करता है तो उसका रंग निखारने लगता है।

शिव कथा कहती है कि मन साफ कर लेना यानि शिवजी को अपने भीतर प्रवेश कर लेना। यदि पूरा जगत सही तरह से वो केवल माताओं और गौ माता की वजह से ही।

जब तक संसार में सतीत्व वाली माताएं और गौ माता है, तब तक यहां कभी अकाल नहीं पड़ सकता।

आज के कथा में प्रमुख रूप से तृप्ती सिंह प्रदेश अध्यक्ष क्षत्राणी राजपूत संगठन, कुंवर विभूति नारायण सिंह, शिक्षाविद आईपी मिश्रा, स्वीमिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, पंजा-कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी सुरेश बाबे, नेट बॉल खेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमन साहनी आदि उपस्थित रहे।
घर के बाहर सूख रहे कपड़े चोरी करते 3 बाईक सवारों का देखिए विडियो, गमछा लपेट करी वारदात
अब ‘गया’ नहीं, ‘गया जी’ कहिए! नीतीश कैबिनेट के बड़े फैसले जानिए…
OMG….एक मां की हैवानियत, 3 और 5 साल के दोनों बच्चों की गला काट हत्या, पुलिस से बताया कि सिर दर्द के गुस्से में ऐसा कर दिया, 3 दिन पहले ही 10 महीने के मासूम का बरामद हुआ था शव, पढ़िए दिल दहला देने वाली पूरी खबर
कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल की टाइमिंग
ज्योति मल्होत्रा की डायरी से चौंकाने वाले खुलासे, लिखा- ‘पाकिस्तान गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट है कि…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?