CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bribery Case Investigation : 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ा गया कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DSP हेडक्वार्टर करेंगे जांच

Bribery Case Investigation : 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ा गया कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DSP हेडक्वार्टर करेंगे जांच

By Newsdesk Admin
19/10/2025
Share
Bribery Case Investigation
Bribery Case Investigation

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रिश्वत (Bribery Case Investigation) लेने वाले कॉन्स्टेबल को एसएसपी रजनेश सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए डीएसपी हेडक्वार्टर को जिम्मेदारी देते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। कॉन्स्टेबल का 1 लाख 5 हजार रुपए रिश्वत लेते वीडियो सामने आया है, जिसमें वह महिला के सामने रुपए गिनते नजर आ रहा है। पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

Contents
  • डीएसपी हेडक्वार्टर को बनाया जांच अधिकारी
  • हेड-कॉन्स्टेबल समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर नहीं हुई कार्रवाई
  • अब पीड़ित और उसकी पत्नी को आरोपी बता रही पुलिस

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, पचपेड़ी थाने में पदस्थ आरक्षक गजपाल जांगड़े वीडियो में नोट गिनते स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उसके सामने महिला खड़ी है और तखत पर नोटों का बंडल रखा हुआ है। जिसके चलते आरक्षक गजपाल जांगड़े को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसे पुलिस लाइन में अटैच किया गया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति (Bribery Case Investigation) के अंतर्गत की गई है।

डीएसपी हेडक्वार्टर को बनाया जांच अधिकारी

जारी निलंबन आदेश के साथ ही एसएसपी रजनेश सिंह ने डीएसपी हेडक्वार्टर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें वायरल वीडियो और उस पर लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच कर दस्तावेजों के साथ सात दिन में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या इस प्रकरण में अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

हेड-कॉन्स्टेबल समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर नहीं हुई कार्रवाई

मानिकचौरी के रहने वाले शिकायतकर्ता जोगी नायक ने वीडियो वायरल करने के साथ ही पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा से की है। अपनी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसे 6 अक्टूबर की शाम हेड कॉन्स्टेबल हरवेंद्र खुंटे ने पचपेड़ी थाने के सरकारी क्वार्टर में बुलाया था।

उसके साथ आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर और मुरीत बघेल भी मौजूद थे। उन्होंने मिलकर उसे शराब के केस में जेल भेजने की धमकी दी और उसका नाम गुंडा लिस्ट में होने का हवाला देकर भयादोहन किया। पुलिसकर्मियों ने उससे 2 लाख रुपए की मांग की थी।

लेकिन, 1 लाख 5000 रुपए में सौदा तय हुआ। हालांकि, एसएसपी रजनेश सिंह ने पीड़ित की शिकायत पर हेड-कॉन्स्टेबल और बाकी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही जिम्मेदारी तय की जाएगी (Bribery Case Investigation)।

अब पीड़ित और उसकी पत्नी को आरोपी बता रही पुलिस

आरक्षक के रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही पुलिस की छवि भी धूमिल हो रही है। पचपेड़ी टीआई श्रवण टंडन अपने मातहत पुलिसकर्मियों के बचाव में आ गए हैं। उन्होंने पुलिस अफसरों को बताया कि जोगी नायक आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ थाने में आठ और उसकी पत्नी के खिलाफ 2 केस दर्ज हैं।


वहीं, आरक्षक गजपाल जांगड़े ने अपनी सफाई में पुलिस अफसरों को बताया कि मई में उसने जोगी नायक को दो लाख रुपए उधार दिए थे, जिसे वह लेने गया था। हालांकि, अब तक उसकी तरफ से इससे जुड़ा कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है।

खड़ी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, आग भी लगाई; सट्टे और 30 लाख रुपए के फेर में उलझी दिल्ली पुलिस
भिलाई के खुर्सीपार में चाकू-खंजरबाजों पर बड़ी कार्रवाई,  चापड़ भी जब्त, 4 गिरफ्तार
भिलाई में Insta पर LIVE मर्डर प्लान, दुर्ग SP के पास पहुंचा वीडियो, फिर छावनी पुलिस ने बदमाशों का किया ऐसा हाल कि बोल उठे – रील बनाना पाप है
Amritsar Blast :  बम लगाने पहुंचा आतंकवादी, जोरदार धमाके में खुद के उड़ गए चिथड़े, देखिए विडियो
Bilaspur Drug Smuggling : बिलासपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 14 किलो से ज्यादा गांजा जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Truck Battery Theft
Truck Battery Theft : रिसदा के ट्रांसपोर्ट यार्ड में ट्रकों से बैटरी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 21 हजार का माल बरामद

बलौदाबाजार के रिसदा रोड स्थित निरंजन ट्रांसपोर्ट यार्ड…

Road Construction
Road Construction : 15 साल से सड़क का इंतजार! बारिश में कीचड़-दलदल बना रास्ता, बच्चों के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण

बस्तर के छोटे मुरमा क्षेत्र में सड़क की…

Minor Murder
Minor Murder : शराब को लेकर भिड़े दो लोग, नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी दबोचा

दंतेवाड़ा के बारसूर इलाके में शराब को लेकर…

Train Cancellation Mega Block
Train Cancellation Mega Block : बिलासपुर से गुजरने वाली 3 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2 का बदलेगा रूट; 24 नवंबर से मेगा ब्लॉक

Train Cancellation Mega Block : रेलवे के इस…

Premanand Ashram Dress Code
Premanand Ashram Dress Code : प्रेमानंद महाराज के आश्रम में ड्रेस कोड बदलने की चर्चा, शिष्य की मौत के बाद नए नियमों का दावा

Premanand Ashram Dress Code :इन संभावित बदलावों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?