CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ के पत्रकार के परिवार की नृशंस हत्या, ट्रिपल मर्डर से दहला इलाका, जमीन विवाद को लेकर वारदात को दिया अंजाम

छत्तीसगढ़ के पत्रकार के परिवार की नृशंस हत्या, ट्रिपल मर्डर से दहला इलाका, जमीन विवाद को लेकर वारदात को दिया अंजाम

By Newsdesk Admin
10/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 जनवरी। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां एक पत्रकार के परिवार के तीन सदस्यों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। जमीन विवाद को लेकर मां, पिता और भाई की हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही आला अफसरों सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामला प्रतापपुर थाना के अंतर्गत खड़गवा चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर इलाके की है। बताया जा रहा है कि खेती करने के विवाद को लेकर परिवार के दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक जगन्नाथपुर के डुबकापारा में पत्रकार संतोष के परिवार की संयुक्त खेती किसानी की जमीन है, जिस पर पारिवारिक विवाद चल रहा था। शुक्रवार को इसी विवादित जमीन पर उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो अपनी मां बसंती टोप्पो और पिता माघे टोप्पो के साथ खेती करने पहुंंच गए। इसी दौरान दोपहर को माघे टोप्पो के रिश्ते में भाई के परिवार के आधा दर्जन से ज्यादा लोग मौके पर पहुंच गए। उनके बीच में विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि उनके रिश्तेदारों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में मां बसंती टोप्पा, पिता मोघे टोप्पो और भाई नरेश टोप्पो की मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

CG Kisan Portal Deadline : एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ी, अब 25 तक होगा नया पंजीयन
Mamata Banerjee Oath Controversy : ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण विवाद पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, बोले- राज्यपाल…! देखिए विडियो
Dead Body Found Raipur: दफन मिली लाश से मचा हड़कंप, टैटू से हुई पहचान; दूसरे मामले में मिला नरकंकाल
BSP Theft Case : विजेंद्र धुरिया को मिली बेल, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी अग्रिम जमानत
CG News : टीचर से Friendship, घुमाने ले गया और बना लिया विडियो, वायरल करने की धमकी दे वसूले 5 लाख, FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Custom Milling Scam
Custom Milling Scam : कस्टम मिलिंग मामले में ईडी की जांच तेज, 350 पन्नों के दस्तावेज खंगाल रही टीम

छत्तीसगढ़ के कथित कस्टम मिलिंग घोटाले में Custom…

Jamul Crime News : हथियार सहित हिस्ट्रीशीटर जावेद गिरफ्तार, तीन स्थायी वारंटी भी धराए
Jamul Crime News : हथियार सहित हिस्ट्रीशीटर जावेद गिरफ्तार, तीन स्थायी वारंटी भी धराए

जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने असामाजिक तत्वों…

Bull Smuggling Case : कत्लखाने ले जाया जा रहा बैल बरामद, वाहन जब्त; परिचालक जेल, चालक फरार
Bull Smuggling Case : कत्लखाने ले जाया जा रहा बैल बरामद, वाहन जब्त; परिचालक जेल, चालक फरार

भिलाई में पुलिस ने कत्लखाने ले जाए जा…

Gariaband Bridge Collapse : 18 साल पुराना रपटा बारिश में धंसा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटां, मरीजों को खाट पर ले जाने की नौबत
Gariaband Bridge Collapse : 18 साल पुराना रपटा बारिश में धंसा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटां, मरीजों को खाट पर ले जाने की नौबत

रपटा पुल (Gariaband Bridge Collapse) के क्षतिग्रस्त होने…

Durg Irrigation Projects : दुर्ग में सिंचाई योजनाओं के लिए 40.85 करोड़ स्वीकृत, 883 हेक्टेयर में पहुंचेगा पानी
Durg Irrigation Projects : दुर्ग में सिंचाई योजनाओं के लिए 40.85 करोड़ स्वीकृत, 883 हेक्टेयर में पहुंचेगा पानी

सिंचाई योजनाओं के लिए राशि (Durg Irrigation Projects)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?