CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: सरकारी जमीन से 50 दुकानें हटाईं, चौक होगा विकसित..

बिलासपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: सरकारी जमीन से 50 दुकानें हटाईं, चौक होगा विकसित..

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल |

बिलासपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई 50 दुकानों को निगम ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है। शुक्रवार को इस कार्रवाई का कब्जाधारियों ने विरोध किया। जिसके चलते पुलिस बुलानी पड़ी।

दरअसल, शहर के आउटर में सीपत रोड स्थित मोपका चौक और उसके तीनों दिशाओं की सड़क पर अस्थायी अतिक्रमण कर लिया गया था। इसके चलते यहां ट्रैफिक जाम, पार्किंग की समस्या होती थी। साथ ही हादसे की आशंका भी बनी रहती थी।

नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को खुद से कब्जा हटाने के लिए पहले नोटिस जारी किया था। लेकिन, नोटिस मिलने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। यहां अतिक्रमण हटाने के बाद चौक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही गार्डन का भी निर्माण किया जाएगा।

15 ने पक्का निर्माण कर लिया था

यहां बाजार चौक के पास शासकीय जमीन पर करीब 50 अवैध कब्जे थे, जिसमें 15 ने पक्का निर्माण कर लिया गया था। जिस पर निगम ने सभी अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला दिया। अब कब्जा हटने से यहां की सड़क चौड़ी हो गई है।

मास्टर प्लान में है 120 फीट चौड़ी सड़क

निगम अफसरों के मुताबिक, मास्टर प्लान में यहां की सड़क 120 फीट चौड़ी है, जो कब्जे के चलते सिमटकर सकरी हो गई थी। इससे यातायात प्रभावित हो रहा था। साथ ही पार्किंग की समस्या भी हो रही थी। अतिक्रमण हटने के बाद अब सड़क चौड़ी हो गई है।

चौक का होगा कायाकल्प, गार्डन भी बनेगा

अब जल्द ही मोपका चौक का कायाकल्प और गार्डन का निर्माण किया जाएगा। करीब 6 माह पहले स्थानीय कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसकी घोषणा की थी।

इसके बाद मोपका चौक के सौंदर्यीकरण के लिए अधोसंरचना मद से 1 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी। अतिक्रमण हटने के बाद अब सौंदर्यीकरण और गार्डन बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

कब्जाधारियों ने कहा- निगम ने रोजी-रोटी ​छीन ली

कब्जाधारियों ने कहा कि वे यहां पंचायत के समय से छोटा-मोटा कारोबार करते आ रहे थे, लेकिन निगम ने उनकी रोजी-रोटी छीन ली। जगह मांगने पर उन्हें कहीं जगह भी नहीं दिया गया। इधर निगम का कहना है कि कब्जा किया गया था, इसलिए जगह नहीं दी गई।

Football Selection Irregularity: राष्ट्रीय फुटबॉल टीम चयन पर सवाल, अपात्र खिलाड़ी के मामले में प्रशासन सख्त
Balrampur Murder Case : शिक्षक की बेरहमी से हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में लगाई आग
Raipur e-warehouse system : रायपुर के थानों में जल्द शुरू, हर जब्त सामान पर लगेगा यूनिक बारकोड
Cabinet Meeting Decisions : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
बगैर अनुमति भिलाई के गार्डन से कितने हरे भरे पेड़ काटे गए, संबंधितों पर क्या हुई कार्रवाई…?, MLA रिकेश सेन के सवाल पर मंत्री टंकराम वर्मा ने दी यह जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक
Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक

निगम प्रशासन ने जर्जर मकानों की सुरक्षा (Ganesh…

PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव
PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव

क्षतिग्रस्त सड़कें और पुल (PWD Road Repair) जल्द…

Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद
Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद

गणेश झांकी यातायात डायवर्सन (Ganesh Jhanki Traffic Diversion)…

Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य
Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य

पानी टंकी के नीचे युवक का शव (Dongargarh…

Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद
Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद

तेंदुए की रिहायशी इलाके में एंट्री (Kanker Leopard…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?