CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bullet Train Project : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में समुद्र के नीचे बनेगी 20 किलोमीटर लंबी सुरंग

Bullet Train Project : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में समुद्र के नीचे बनेगी 20 किलोमीटर लंबी सुरंग

By Newsdesk Admin
04/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 जुलाई। मुंबई और अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में भूमिगत सुरंग निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को मुंबई के विक्रोली से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) तक बनने वाली सुरंग की खुदाई का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना में पहली बार अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का उपयोग किया जाएगा। (Bullet Train Project)

परियोजना के तहत कुल 20.37 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जाएगी, जिसमें लगभग 7 किलोमीटर हिस्सा समुद्र के नीचे से होकर गुजरेगा। यह सुरंग जमीन से करीब 65 मीटर की गहराई पर तैयार की जाएगी। इसके लिए जर्मनी में निर्मित दो विशेष टनल बोरिंग मशीनों का उपयोग किया जाएगा, जिन्हें समुद्री मार्ग से भारत लाया गया था।

यह सुरंग बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शिलफाटा को आपस में जोड़ेगी। कुल 15.4 किलोमीटर हिस्से की खुदाई टीबीएम के जरिए की जाएगी, जबकि शेष 4.8 किलोमीटर हिस्से का निर्माण ड्रिल-एंड-ब्लास्ट तकनीक से पहले ही पूरा किया जा चुका है। पहली मशीन विक्रोली से बीकेसी की ओर लगभग 5.8 किलोमीटर लंबी सुरंग तैयार करेगी, जबकि दूसरी मशीन सावली से विक्रोली तक 9.7 किलोमीटर हिस्से की खुदाई करेगी। (Bullet Train Project) इसी हिस्से में समुद्र के नीचे की लगभग 7 किलोमीटर लंबी सुरंग भी शामिल होगी।

अधिकारियों के अनुसार, रेल मंत्री एक बटन दबाकर टनल बोरिंग मशीन के संचालन की शुरुआत करेंगे। वर्तमान में पहली मशीन विक्रोली में लगभग 56.6 मीटर की गहराई पर स्थापित है, जबकि दूसरी मशीन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दोनों मशीनों की क्षमता प्रति माह लगभग 300 मीटर सुरंग खोदने की है।

परियोजना (Bullet Train Project) पूरी होने के बाद मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेनें 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और यात्रियों को तेज एवं आधुनिक रेल सुविधा मिलेगी।

Rishabh Pant Delhi Capitals Trade : पंत लौटे दिल्ली कैपिटल्स तो कुलदीप पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स
अब दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे नक्सली, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ विशेष कार्य योजना, सुरक्षा बलों के इस प्लान ने उड़ा दी नक्सलियों की नींद
होम बायर्स से ठगी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बिल्डर की 94.82 करोड़ की संपत्ति जब्त
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: AIMIM का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की याचिका खारिज…
CG Forest Recruitment 2026: ‘संकल्प’ बजट में वन विभाग के 1000 पद, रोजगार से स्वास्थ्य तक बड़े ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Minor Girls Assault Case : दुर्ग में दो सगी बहनों से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार

Minor Girls Assault Case

Iran Supreme Leader Funeral : ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को अंतिम विदाई

Iran Supreme Leader Funeral

IIM Raipur Chintan Shivir : दो दिवसीय चिंतन शिविर, सरकार बनाएगी विकास और सुशासन का रोडमैप

IIM Raipur Chintan Shivir

Constable Rape Case : शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, बाद में बोला- मैं शादीशुदा हूं

Constable Rape Case

Chhattisgarh Weather Update : बारिश का असर तेज, बिजली गिरने से किसान की मौत

Chhattisgarh Weather Update

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?